{"_id":"693f1ca083696970c3084666","slug":"treatment-of-serious-patients-will-start-soon-in-ccu-sambhal-news-c-204-1-chn1003-125194-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: जल्द शुरू होगा सीसीयू में गंभीर मरीजों का इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: जल्द शुरू होगा सीसीयू में गंभीर मरीजों का इलाज
विज्ञापन
चंदौसी। सीएचसी में 18 करोड़ रुपये से क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है। 50 बेड की पांच मंजिला केयर यूनिट का पांच मंजिला भवन बन कर तैयार हो गया है और अब प्लास्टर का कार्य किया जा रहा हे। पांच मंजिला यह यूनिट गंभीर मरीजों को सीएचसी में ही बेहतर उपचार उपलब्ध कराएगी।
सीएचसी में अभी तक गंभीर मरीजों जैसे सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए व्यक्तियों को सामान्य उपचार ही मिल पाता है। बेहतर उपचार के लिए घायलों को हायर सेंटर या फिर अन्य जनपदों में रेफर करना पड़ता है। ऐसे में समय पर सही इलाज न मिलने के कारण कई बार मरीजों की जान पर बन आती है। इसी को लेकर शासन ने चंदौसी सीएचसी में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने की स्वीकृति दी थी। जिसके लिए सीएचसी परिसर में एक हजार वर्ग मीटर जमीन चिह्नित की गई। भूमि चिह्नांकन के बाद 50 बेड की पांच मंजिला क्रिटिकल केयर यूनिट के लिए 18 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ।
रामपुर जिले की कार्यदायी संस्था सीसीयू का निर्माण कार्य दिसंबर 2024 से कर रही है। कार्यदायी संस्था ने सीसीयू के बेसमेंट समेत पांचों मंजिल का कार्य लगभग पूरा कर दिया है। अब प्लास्टर का कार्य किया जा रहा है। इसके बाद रंग रोगन और डेकोरेशन का कार्य जल्द ही किया जाएगा।