फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trapped on the track at the railway gate after the hitch of a tractor-trolley filled with bricks broke

ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का हिच टूटने से रेलवे फाटक पर ट्रैक पर फंसी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Dec 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Trapped on the track at the railway gate after the hitch of a tractor-trolley filled with bricks broke
चंदौसी। मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक के बीच रेलवे ट्रैक पर ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली का हिच टूटने से फंस गई। रेलवे ट्रैक पर अंदर ट्राली फंसने पर गेट मेन ने आरपीएफ व रेलवे अधिकारियों को अवगत कराया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने क्रेन मंगाकर रेलवे ट्रैक पर फंसी ट्राली को हटवाया गया। इस दौरान पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन 30 मिनट आउट पर खड़ी रही। ट्राली हटने के बाद ट्रेन को प्लेटफार्म की ओर रवाना किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कुढ़फतेहगढ़ निवासी किशन पाल भट्ठे से अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में ईंटों भरकर गांव मौलागढ़ ले जा रहा था। सुबह 10.35 बजे ट्रैक्टर-ट्राली जब मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक पर ट्रैक पर पहुंची तो ट्राली का हिच टूटने से वहीं जाम हो गई। रेलवे ट्रैक पर ईंटों से भरी ट्राली फंसने पर गेट मैन चांद बाबू के होश उठ गए। उन्होंने फौरन घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों व आरपीएफ को दी। सूचना मिलने पर आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंच गए और ट्राली को हटवाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी प्रयास के बाद भी ट्राली रेलवे ट्रैक से नहीं हट सकी। उधर दिल्ली से चलकर पूर्णागिरि जाने वाली एक्सप्रेस आउट पर खड़ी हो गई। बाद में ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को हटाने के लिए क्रेन को बुलाया गया। क्रेन पहुंची तो ट्रैक पर फंसी ट्राली को हटवाया जा सका। जिस कारण पूर्णागिरि एक्सप्रेस को आउट पर करीब 30 मिनट खड़ी रही।
विज्ञापन

रेलवे फाटक साफ होने के बाद फाटक बंद कर पूर्णागिरि एक्सप्रेस ट्रेन को प्लेटफार्म की ओर गुजारा गया। रेलवे फाटक पर ट्राली फंसने से पूर्णागिरि एक्सप्रेस 30 मिनट विलंब से रेलवे जंक्शन से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे फाटक पर ट्रैक पर ट्राली फंसने से लगा जाम
चंदौसी। मंडी समिति स्थित रेलवे फाटक पर बुधवार की सुबह 10.35 बजे ईंटों से भरी ट्राली फंसने पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके पर पहुंची ट्रैफिक पुलिस ने एक-एक तरफ के वाहनों को गुजरना शुरू किया। मगर इसके बाद जाम से मुक्ति नहीं मिली और रेलवे फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। रेलवे फाटक से ट्राली हटने के बाद करीब 30 बाद यातायात सुचारु हो सका। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed