फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tranching ground problem in sambhal

ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए चिन्हित जमीनों का प्रस्ताव भेजने में लापरवाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
tranching ground problem in sambhal
चंदौसी। नगर पालिका चंदौसी के ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए चिह्नित तीन जमीनों का प्रस्ताव जिला कमेटी के पास भेजने में हीलाहवाली की जा रही है। डीएम के सख्त निर्देश मिलने के बाद भी राजस्व विभाग और पालिका ने अभी तक अपनी रिपोर्ट जिला कमेटी को नहीं सौंपी है। चिह्नित तीन जमीनों के प्रस्ताव में से जिला कमेेटी एक जमीन पर ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने के लिए अपनी स्वीकृति देगी।
विज्ञापन

चंदौसी नगर पालिका में ट्रेंचिंग बनाने की प्रक्रिया पिछले दो साल से चल रही है। पर अभी तक ट्रेंचिंग ग्राउंड के लिए दो हेक्टेअर की जमीन चिह्नित नहीं हो पाई है। अगस्त माह में ट्रेंचिंग ग्राउंड का मुद्दा उठने पर डीएम ने मामले में सख्ती दिखाई थी, तो राजस्व विभाग और पालिका ने जमीन तलाशनी शुरू कर थी। साथ ही एक जमीन का प्रस्ताव तैयार किया था। डीएम ने करीब एक सप्ताह पहले तीन जमीनों का प्रस्ताव तैयार कर जिला कमेटी को सौंपने के निर्देश दिये थे। खास बात यह है कि राजस्व विभाग और पालिका की टीम गांव कैथल में दो जमीन और गांव एतोल में एक जमीन को चिह्नित कर चुकी है। पर अभी तक इस प्रस्ताव को जिला कमेटी के समक्ष नहीं रखा गया है। प्रस्ताव भेजने में हिलाहवाली की जा रही है। चिह्नित तीन जमीनों का निरीक्षण करने के बाद मानक पूरे मिलने पर जिला कमेटी किसी एक जमीन पर ट्रेंचिंग ग्राउंड बनाने की स्वीकृति देगी।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तीन जमीनों का प्रस्ताव तैयार लिया गया है। मीटिंग व अन्य कार्य में व्यस्तता के चलते प्रस्ताव जिला कमेटी तक नहीं पहुंच पाया है। शुक्रवार को प्रस्ताव जिला कमेटी को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकुमार, ईओ नगर पालिका चंदौसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed