फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Trainees are troubled due to lack of trainers for advanced courses in government ITI

Sambhal News: राजकीय आईटीआई में एडवांस कोर्स के ट्रेनर न होने से प्रशिक्षणार्थी परेशान

Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 12 Jun 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Trainees are troubled due to lack of trainers for advanced courses in government ITI
चंदौसी (संभल)। राजकीय आईटीआई में आधुनिक टेक्नोलॉजी से युक्त वर्कशॉप में मैकेनिकल, इलेक्ट्रिक, व्हीकल्स का ट्रेनर न होने की वजह से प्रशिक्षार्थियों को पर्याप्त प्रशिक्षण प्राप्त नहीं हो पा रहा है। अन्य शिक्षकों से प्रशिक्षण देकर खाना पूर्ति की जा रही हे। संस्थान का कहना कि उन्होंने ट्रेनर के लिए डिमांड भेज दी है।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई चंदौसी में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से शासन ने करीब साढ़े तीन करोड़ की लागत से आधुनिक वर्कशॉप को बनाकर तैयार किया था। जिसमें कंप्यूटर युक्त छह क्लास रूम, एडवांस रोबोटिक मशीन, एक इलेक्ट्रॉनिक कार, एक डीजल पिकअप व दो बैटरी से चलने वाले ई-टेंपो के अलावा कटिंग मशीन, मशीनों का लेआउट, पेंट बूथ मशीन आदि उपलब्ध कराई गई थी। दरअसल शासन की मंशा थी कि आधुनिक वर्कशॉप व एडवांस कोर्स के माध्यम से युवा नई टेक्नोलॉजी का प्रशिक्षण प्राप्त कर आसानी से औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी हासिल कर सकें। इसके लिए चंदौसी आईटीआई में पिछले वर्ष मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, एडवांस प्लम्बिंग और मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन के लिए युवाओं से आवेदन लिए गए थे। जिसमें करीब 100 प्रशिक्षार्थियों ने प्रवेश लिया था। लेकिन बीते वर्ष से ही वर्कशॉप में मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस कंट्रोल एंड ऑटोमेशन और प्लंबिंग के ट्रेनर उपलब्ध कराए गए। पर मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के ट्रेनर उपलब्ध नहीं हो सके। जिसके चलते इस ट्रेड के परीक्षार्थियों को पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा। राजकीय आईटीआई के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मैकेनिकल इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के ट्रेनर के लिए शासन को डिमांड भेज दी है। उम्मीद है कि जल्द ही ट्रेनर उपलब्ध हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed