{"_id":"6616cc8d96e129f263035d4d","slug":"traders-raised-the-issue-of-potholes-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-109567-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: व्यापारियों ने उठाया गड्ढों का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: व्यापारियों ने उठाया गड्ढों का मुद्दा
Wed, 10 Apr 2024 10:59 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
बहजोई। पुराना बाजार संभल रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के निकट हुए गडढों की मरम्मत समेत स्टेशन परिसर में बुनियादी सुविधाओं को लेकर व्यापारियों ने मुददा उठाया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर एसएस पीसी शर्मा को ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों में सतीश कुमार वाष्र्णेय ने बताया कि रेलवे की ओर से क्रासिंग के निकट कार्य कराया गया था। तभी से क्रासिंग के निकट गडढे बन गए हैं और आसपास की जमीन ऊबड़-खाबड़ हो गई है। इससे दो व चार पहिया वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन पर शीतल जल समेत सुरक्षा व्यवस्था को जीआरपी या आरपीएफ की चौकी की व्यवस्था की जाए। वहीं प्लेटफॉर्म संख्या दो पर बनी बैंचों पर शेड न होने से गर्मी में यात्रियों को मुश्किल रहती है। साथ ही फुट ओवर ब्रिज न होने से एक प्लेटफॉर्म से दूसरे पर जाने के लिए यात्रियों को रेलवे ट्रैक पर होकर गुजरना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारी यात्री सुविधाओं को लेकर गंभीरता दिखाएं। उन्होंने बताया कि समस्याओं के समाधान को लेकर स्टेशन अधीक्षक को ज्ञापन भी सौंपा जा चुका है। इस बीच श्रीरघुनाथ मंदिर व सनातन धर्मसभा के पदाधिकारियों में सचिन कुमार, अनुज कुमार, विकास कुमार व अमित कुमार आदि रहे।