फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders raised demand for construction of flyover

Sambhal News: व्यापारियों ने फ्लाई ओवर निर्माण कराने की मांग उठाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
Traders raised demand for construction of flyover
चंदौसी। अखिल भारतीय युवा उद्योग व्यापार मण्डल की ओर से मंडी समिति डबल फाटक पर फ्लाई ओवर के निर्माण कार्य को लेकर शुक्रवार को एक ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया गया। इसमें बताया गया कि फ्लाई ओवर निर्माण कार्य को राज्य सरकार ने हरी झंडी तो दिखा दी लेकिन शासन स्तर से दो किस्त भेजने के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय उर्फ अन्नू ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद राज्य सरकार ने मंडी समिति डबल फाटक पर फ्लाईओवर निर्माण के लिए स्वीकृति दी थी। रेलवे विभाग को फ्लाई ओवर के टेंडर की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर देना चाहिए। जिससे क्षेत्र की मुख्य समस्या का समाधान हो। अगर इसका टेंडर पास नहीं हुआ तो व्यापार मंडल एक बार फिर आंदोलन करेगा।
विज्ञापन

फ्लाई ओवर की समस्या व्यापारियों या नगर वासियों की ही नहीं है बल्कि पूरे क्षेत्रवासियों की समस्या है। जब 36 बी रेलवे फाटक बंद होता है। तो फ्लाई ओवर न होने की वजह से यहां जाम की स्थिति बन जाती है। जिससे व्यापारी, क्षेत्रवासी, मरीज के साथ-साथ स्कूली बच्चे तक परेशान होते हैं। ज्ञापन भेजने वालों में शाहआलम मंसूरी, महामंत्री शुभम अग्रवाल, मयंक वार्ष्णेय, चिंकल, अतुल कश्यप, आशीष, मोहम्मद रिजवान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed