फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders furious against increasing GST on branded goods by 5%

ब्रांडेड वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी बढ़ाने के विरोध में व्यापारी में रोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Traders furious against increasing GST on branded goods by 5%
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रधानमंत्री व वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि ब्रांडेड वस्तुओं पर जीएसटी काउंसल ने जो पांच प्रतिशत जीएसटी लगाई है, उसको खत्म किया जाए। व्यापारियों का कहना है कि 2020 व 2021 वर्ष पूरी तरह कोरोना की चपेट में था। जिससे व्यापारियों के अलावा आम जनता भी त्रस्त थी। कोरोना से भारत के साथ-साथ दुनिया की अर्थव्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। जबरदस्त मंदी का दौर है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। कई देश दिवालिया की कगार पर हैं। श्रीलंका इसका उदाहरण है। ऐसे में सरकार द्वारा खाने-पीने की वस्तुओं पर पांच प्रतिशत जीएसटी लगाए जाने के आदेश से उपभोक्ताओं का शोषण हो रहा है। सरकार द्वारा पांच व दस रुपये की वस्तुओं पर जीएसटी लगाने पर निम्न वर्गीय उपभोक्ता का अधिकतम शोषण होगा। इससे महंगाई बढ़ेगी, सरकार द्वारा इन वस्तुओं पर पहले कोई उत्पादन टैक्स नहीं था। इससे महंगाई के साथ-साथ देश में अराजकता बढ़ेगी। छोटे ब्रांडेड वस्तुओं पर टैक्स लगने से खुदरा व्यापारी का उत्पीड़न होगा, इससे स्पेक्टर राज को बढ़ावा मिलेगा। जिसका हमारा व्यापार मंडल विरोध करेगा। ज्ञापन देने वालों में प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, विकास मिश्रा, उमेश वार्ष्णेय, मोहम्मद राशिद, अमन अग्रवाल, सुभाष पाल, सुशांत मित्तल, राजू चड्डा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed