फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders furious after jeweller accused of buying stolen jewellery

Sambhal News: सराफ पर चोरी के जेवर खरीदने के आरोप के बाद भड़के व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Traders furious after jeweller accused of buying stolen jewellery
बहजोई(संभल)। हरियाणा पुलिस की ओर से सराफ पर चोरी के जेवर खरीदने का आरोप लगने और कोतवाली बुलाने पर साथी सराफा व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों अपनी-अपनी प्रतिष्ठान बंद कर सराफा बाजार में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जमकर नारेबाजी की गई। इस बीच, सराफ व्यापारियों ने अपनी दुकानें भी बंद रखीं। सूचना पर पहुंची पुलिस से व्यापारियों की नोकझोंक भी हुई। हालांकि समझाने पर सराफा व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर हरियाणा की पुलिस टीम बहजोई पहुंची और साथ में लाए एक आरोपी से सराफ पर चोरी के जेवर खरीदने का आरोप लगाया। सराफ की दुकान पर पहुंची हरियाणा पुलिस की टीम ने जांच-पड़ताल कर सराफ को कोतवाली में बुलाया। सराफ के कोतवाली पहुंचने के बाद अन्य सराफ व्यापारी भड़क गए और कोतवाली पहुंच गए। इसके बाद सराफ के कोतवाली से वापस आने के बाद अन्य व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और सराफा बाजार के मोड़ पर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच, सराफा व्यापारियों का उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी हुई। बाद में प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार के धरना स्थल पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी सराफ समेत अन्य व्यापारी कोतवाली पहुंचे और कोतवाली व हरियाणा पुलिस के सामने अपनी बात रखी। बातचीत के दौरान हरियाणा पुलिस का कहना था कि वह अपने साथ एक चोर को लाए हैं, जिसने हरियाणा क्षेत्र में हुई चोरी में चुराए गए जेवर बहजोई स्थित सराफ के पास बेचने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, आरोपी सराफ समेत अन्य सराफा व्यापारियों का कहना था कि सराफ की ओर से जब जेवर खरीदे गए तो पता नहीं था कि जेवर बेचने वाला व्यक्ति चोर है और वह चोरी के जेवर बेचने जा रहा है। वहीं, सराफ की ओर से जेवर लेते समय पूरी लिखापढ़ी व कागज आदि होने की बात कही गई।

आरोपी समेत अन्य सराफा व्यापारी कोतवाली से वापस लौट आए और हरियाणा पुलिस भी वापस लौट गई। इस बीच, कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में हरियाणा पुलिस ने सराफा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी गई। प्रभारी इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि फिलहाल हरियाणा पुलिस जांच-पड़ताल कर वापस लौट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed