फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Traders demand to increase general and reserved bogie in Intercity Express

संभल: व्यापारियों ने की इंटरसिटी एक्सप्रेस में जनरल व आरक्षित बोगी बढ़ाने की मांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Traders demand to increase general and reserved bogie in Intercity Express
चंदौसी। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक आशीष मिश्रा को सौंपा। पत्र में व्यापारियों ने कहा है कि चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में 10 में से सात बोगी को रेलवे ने हटा दिया। जिन्हें पुन: एक्सप्रेस ट्रेन में जोड़ने की मांग की गई। प्रदेश मंत्री शाह आलम मंसूरी ने कहा कि चंदौसी एक व्यापारिक केंद्र है। यहां से व्यापार के संबंध में व्यापारी व आम जनता चंडीगढ़ व लखनऊ के लिए प्रतिदिन सफर करते हैं। आरक्षण न मिलने से व्यापारी साधारण टिकट लेकर सफर करते हैं। उक्त ट्रेन में आरक्षण की सिर्फ दो बोगियां हैं। रेलवे प्रशासन ने गत 15 फरवरी से चंडीगढ़-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस में दस में से सात जनरल बोगियां को हटा लिया गया। जिससे आम जनता व व्यापारी आहत हैं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने मांग की है कि आरक्षण की दो व जनरल की सात बोगियां बढ़ाईं जाएं। जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम जनता को लाभ मिल सके। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष प्रेम ग्रोवर, शाह आलम मंसूरी, अनुज वार्ष्णेय, सौरभ अग्रवाल, मोहम्मद राशिद, निशु शर्मा, लव कुमार, विकास ठाकुर आदि मौजूद रहे।फोटो:: 12
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed