{"_id":"572e4ac24f1c1b687b5cd4ee","slug":"trader-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"हलवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जेल गए ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हलवाई एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष गिरफ्तार, जेल गए
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
Updated Sun, 08 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उप संभागीय परिवहन अधिकारी छवि सिंह चौहान द्वारा सरकारी कार्य में बाधा डालने और अभद्रता करने के आरोप में दर्ज कराई रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को हलवाई व्यापार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मंतेष वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस क्षेत्राधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि एआरटीओ छवि सिंह चौहान ने कोतवाली चंदौसी में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया था कि 10 मार्च को सुबह साढ़े सात बजे जब वह चंदौसी में मुरादाबाद बाईपास चौराहे पर चेकिंग कर रही थी, तभी चंदौसी के हलवाई एसोसिएशन के नेता मंतेष वार्ष्णेय कुछ असामाजिक तत्वों के साथ आए।
वाहनों की चेकिंग करने पर ऐतराज जताते हुए धमकी दी कि मना करने के बाद भी यहां चेकिंग कर रही है, फिर चेकिंग की तो तुम्हारा अंजाम वह करूंगा, जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी। मना करने पर अभद्रता की, सरकारी कार्य में बाधा डाली। शोर शराबा करके और लोगों को बुला लिया। कोतवाली पुलिस ने इसी मामले में शनिवार को व्यापारी नेता मंतेष वार्ष्णेय को गिरफ्तार कर लिया है। जिन्हें न्यायालय ने जेल भेज दिया है।