Hindi News
›
Uttar Pradesh
›
Sambhal News
›
Tractor-trolley uncontrollably entered the gas agency's office on the roadside, accident averted
{"_id":"60f5d00d8ebc3e6d3a6623b8","slug":"tractor-trolley-uncontrollably-entered-the-gas-agency-s-office-on-the-roadside-accident-averted-sambhal-news-mbd396312193","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में घुसी, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में घुसी, हादसा टला
संभल। पवांसा में टेंट के सामान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में जा घुसी। बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। दरअसल, सामने से आ रहे ट्रक को देखकर ट्रैक्टर चालक संतुलन खो बैठा। जिससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे गैस एजेंसी के कार्यालय में जा घुसी।
विज्ञापन
बहजोई थाना क्षेत्र के करीमपुर घेर निवासी भाकियू के प्रवक्ता चंद्रपाल यादव के घर रविवार की रात मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें लगाए गए टेंट के सामान को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर पवांसा में वापस करने के लिए लाया जा रहा था।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह दस बजे के करीब पवांसा में संभल-बहजोई मार्ग पर मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक को देखकर चालक सोनू यादव नियंत्रण खो बैठा। इससे ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गैस एजेंसी के कार्यालय में घुस गई। गनीमत रही कि दीवार नहीं टूट सकी। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर-ट्राली के घुसने से गैस एजेंसी के मालिक को काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।