फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley overturned due to truck collision, laborer dies after being crushed

ट्रक की टक्कर से पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, दबकर मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturned due to truck collision, laborer dies after being crushed
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे पर शुक्रवार रात जुनावई प्रेमपाल इंटर कॉलेज के पास ट्रैक्टर ट्रॉली को अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर ट्रॉली खंदक में पलट गई। इस हादसे में मजदूर की मौत हो गई, जबकि ट्रॉली से भूसा उतारने वाले पांच मजदूर घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक सहित फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव ईटउआ निवासी रामपाल उर्फ रामू ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लादने का काम करता है। शुक्रवार रात एक बजे के वह ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा गिराने के लिए मैडोली गांव गया था। उसके साथ चार अन्य मजदूर भी मौजूद थे। बताया जाता है कि सड़क के किनारे खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से भूसा उतारने का काम मजदूर कर रहे थे, तभी अनियंत्रित ट्रक की टक्कर लगने से ट्रैक्टर-ट्रॉली खंदक में जाकर पलट गई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबकर श्यामसुंदर (20) की मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक रामपाल उर्फ रामू, खेरिया गांव निवासी संजय, हीरापुर ईटउवा गांव निवासी होशियार, मडौली गांव निवासी जयवीर सिंह, घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार श्यामसुंदर के ऊपर ट्रॉली का पहिया उतर गया था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गुन्नौर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने चारों घायलों को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने श्यामसुंदर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मजदूर की मौत से उसके परिवार के सदस्यों का रो रोकर बुरा हाल है। श्याम सुंदर के पिता धर्मपाल सिंह ने घटना के बाबत अज्ञात ट्रक और उसके चालक के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मपाल ने बताया कि उसके तीन संतानों में श्याम सुंदर सबसे छोटा था, अन्य बच्चों का शादी हो चुकी है। श्याम सुंदर अभी अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed