फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Tractor-trolley overloaded with sugarcane hit the bike, one dead

गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राली ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overloaded with sugarcane hit the bike, one dead
गवां/संभल। संभल-गवां मार्ग पर स्थित गांव उधरनपुर के नजदीक गन्ने से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उपचार को ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं महिला की हालत गंभीर देकर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन

गांव उधरनपुर निवासी लाल सिंह का 18 वर्षीय बेटा राकेश सोमवार की देर शाम करीब 7 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी बुआ आनंदी के साथ कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव तारनपुर से लौट रहा था। जैसे ही दोनों अपने गांव उधनपुर के नजदीक पहुंचे तो सामने से रही गन्ना से ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों बुआ और भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीर ने दोनों घायलों को उठाया और डायल 112 पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी रजपुरा भेजा। जहां चिकित्सकों ने राकेश को मृत घोषित कर दिया। वहीं आनंदी की हालत गंभीर देखकर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मां लक्ष्मी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। रजपुरा थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed