फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   tractor se girkr chhtra ki maut

स्कूल जा रहे छात्र की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

Wed, 03 Aug 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Wed, 03 Aug 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
tractor se girkr chhtra ki maut
माौत
उधर, कुछ असरदार लोगों ने पीड़ित को थाने जाने से रोक दिया और दबाव बनाकर दोनों पक्षों में समझौता करा दिया।
विज्ञापन

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक और स्कूल प्रबंधन कितना संजीदा है। इसकी पोल मंगलवार को हुए हादसे ने खोल दी। प्रशासन की ओर से स्कूली वाहनों की जांच के लिए चलाए जाने वाले अभियानों की सच्चाई सामने आ गई। कासमपुर मुगावर के एक निजी स्कूल में फत्तेपुरसराय समेत कई गांवों के बच्चे पढ़ने जाते हैं।

इनको ट्रैक्टर-ट्राली से स्कूल लाया और वापस घर छोड़ा जाता है। रोजाना की तरह फत्तेपुरसराय केबच्चे मंगलवार की सुबह 8.15 बजे ट्रैक्टर- ट्राली में बैठे। ट्राली में 50-60 बच्चे थे लेकिन तीन चार बच्चे ट्रैक्टर में चालक के पड़ोस में बैठ गए। ट्रैक्टर पर बैठे बच्चों में फत्तेपुरसराय निवासी हरीशकुमार का बेटा यशराज (11 वर्ष) भी था। वह कक्षा छह में पढ़ता था। छछेरा मोड़ की ढलान  पर अचानक ट्रैक्टर अंसतुलित हो गया, इससे यशराज गिरकर ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह देखकर ट्रैक्टर चालक के होश उड़ गए। बच्चे चीखने और रोने लगे, लेकिन ट्रैक्टर चालक का दिल नहीं पसीजा।
विज्ञापन


बच्चे को अस्पताल ले जाने या इलाज कराने के बजाय उसने छात्र की छह वर्षीय बहन को भी वहीं उतार दिया। इसके बाद बच्चे को घायलावस्था में छोड़कर ट्रैक्टर समेत भाग गया। इसके बाद वह ट्रैक्टर को लेकर स्कूल पहुंचा और बच्चों को उतार कर बिना किसी को कुछ बताए वहां से फरार हो गया क्योंकि उसे अभिभावकों के आक्रोश का भय था। इसी बीच किसी राहगीर ने हादसा देखा। हादसे की खबर परिजनों को देने के साथ-साथ वह घायल को लेकर फत्तेपुरसराय चौराहे पर पहुंचा। कुछ ही देर में परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद बच्चे को लेकर संभल के लिए चले लेकिन रास्ते में बच्चे ने दम तोड़ दिया।   
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed