फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Took a resolution to give up the bad qualities by offering sacrifices in the Mahayagya.

Sambhal News: महायज्ञ में आहुतियां देकर अवगुण त्यागने का लिया संकल्प

Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 20 Oct 2024 04:42 AM IST
विज्ञापन
Took a resolution to give up the bad qualities by offering sacrifices in the Mahayagya.
धनारी (संभल)। गांव जयराम नगर में गायत्री शक्तिपीठ पर चल रहे चार दिवसीय 51 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन करीब पांच हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यज्ञ में आहुतियां देकर अवगुण त्यागने का संकल्प लिया। भंडारे का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को यज्ञ में पहुंचे श्रद्धालुओं का गायत्री परिवार की टोली ने तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद जनेऊ और दीक्षा संस्कार के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ की शुरूआत हुई। शक्ति पीठ के साधकों ने पीले वस्त्र धारण किए श्रद्धालुओं को विधिवत रूप से यज्ञ में आहुतियां दिलवाई। श्रद्धालुओं ने परिवार की सुख शांति व राष्ट्र कल्याण के लिए कामना की। साथ ही अवगुणों का त्याग करने का संकल्प लिया। टोली नायक श्रीराम तपस्या यादव ने बताया कि गायत्री मंत्र चारों वेदों का सार है। वेदों में पहले ही लिख दिया गया कि संभल की पावन भूमि पर भगवान अवतार लेंगे और पापियों का अंत होगा। इसलिए अपने अंदर फैली कुरीतियों को दूर कर भगवान के ध्यान में लग जाएं। अगर समय कम हो तो सोते समय गायत्री मंत्र का उच्चारण करते हुए सोने के प्रयास करें। उन्होंने युवाओं से मोबाइल का सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने खीर, पूरी और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण कर किया। इस मौके पर विजय पाल सिंह यादव, सोमपाल सिंह, अखिलेश यादव, डॉ. राम रतन लाल, रितेश शर्मा, भगत सिंह, रामनिवास यादव, डॉ. संजीव शर्मा, वीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


........................
साहित्य और धार्मिक पुस्तकों की जमकर हुई बिक्री
गायत्री शक्तिपीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से पुस्तकों के स्टॉल लगाए गए। इस दौरान धार्मिक और साहित्य पुस्तकों की खूब बिक्री हुई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक पुस्तकों के अलावा यज्ञ संबंधित सामग्री भी खरीदी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed