{"_id":"613d07168ebc3edacc1bc216","slug":"today-the-electricity-supply-of-chandausi-city-and-150-villages-will-be-stalled-for-eight-hours-chandausi-news-mbd4023330165","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज चंदौसी शहर और 150 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे रहेगी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज चंदौसी शहर और 150 गांवों की बिजली आपूर्ति आठ घंटे रहेगी ठप
विज्ञापन
संभल। चंदौसी के 132 केवी के बिजलीघर पर रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कारण इस बिजलीघर से जुड़े आठ छोटे बिजलीघर की सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति नहीं होगी। इससे चंदौसी शहर व क्षेत्र के करीब 150 गांव प्रभावित होंगे।
चंदौसी के पावर हाउस स्थित 132 केवी के बिजलीघर की क्षमता वृद्धि होगी। 40 केवी ट्रांसफार्मर के स्थान पर 63 केवी का बड़ा ट्रांसफार्मर रखा जाएगा। यह कार्य रविवार को सुबह दस बजे से शाम तक किया जाना हैं। बिजली अधिकारियों ने बताया कि इस बड़े बिजलीघर से शहर व देहात क्षेत्र के छोटे दस बिजलीघरों को बिजली आपूर्ति होती है। मरम्मत का कार्य होने के कारण रविवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
चंदौसी में बड़े बिजलीघर पर क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। इस कारण बिजली आपूर्ति रविवार को सुबह दस से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। क्षमता वृद्धि होने से उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। सभी से सहयोग की अपेक्षा है। पुनीत कुमार दुबे, एसडीओ नगर विद्युत चंदौसी