फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Today is the last day for admission in ITI, you can apply online

Sambhal News: आईटीआई में प्रवेश के लिए आखिरी दिन आज, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Today is the last day for admission in ITI, you can apply online
चंदौसी। आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए सोमवार दस जुलाई को आखिरी मौका है। एक दिन शेष बचा है, छात्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शुरूआत में शासन ने आखिरी तारीख तीन जुलाई की थी, उसे बढ़ा दिया गया है। इसके बाद आवेदन करने वाले छात्राें के प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। मेरिट के आधार पर ही प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन

संभल जनपद में सरकारी आईटीआई व पांच प्राइवेट आईटीआई संस्थान हैं। इन संस्थानों में कुल 1096 सीटों पर प्रवेश होना है। जिले के आईटीआई संस्थानों में करीब 18 से अधिक ट्रेड हैं। इन ट्रेड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है तथा अगस्त माह से शैक्षिक सत्र शुरू होने का अनुमान है। आईटीआई में प्रवेश के लिए शासन ने तीन जुलाई तक आवेदन मांगे गए थे। सीटों के सापेक्ष कुछ जनपदों में आवेदन कम होने पर शासन ने प्रवेश के लिए आवेदन करने आखिरी तारीख बढ़ाकर दस जुलाई कर दी थी।
विज्ञापन

आईटीआई में प्रवेश की उम्मीद लगाए युवाओं के लिए यह आवेदन करने का सोमवार को आखिरी दिन हैं। छात्र वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सामान्य/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को 250 रुपये, अनुसूचित जाति/ जनजाति के अभ्यर्थियों को 150 रुपये शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed