फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   today is eid in sambhal

चांद की आमद मरहबा, आज मनाई जाएगी ईद उल फितर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
today is eid in sambhal
चंदौसी/संभल। गुरुवार को इस्लामी महीने शव्वाल के चांद के दीदार के साथ रमजानुल मुबारक का मुकद्दस महीना रुखसत हो गया। पूरे माह रोजे रखने और इबादत करने वालों को ईद की खुशी मिली है। मोमिनों पर हर लम्हा अल्लाह की रहमत और बरकतों की बारिश वाला पवित्र महीना ईद के चांद के दीदार के साथ रुखसत हो गया।
विज्ञापन

रोजेदारों को जहां एक तरफ इस मुबारक महीने के रुखसत होने का दुख था वहीं अल्लाह पाक की जानिब से इस मुबारक माह के रोजे रखने वालों को ईद की खुशी अता कर अल्लाह ने अपने बंदों पर एक और एहसान किया।
विज्ञापन

गुरुवार को 30वां रोजा खोलने के बाद रोजेदारों ने मगरिब की नमाज अदा की। नमाज अदा करने के बाद ईद के चांद का दीदार करने के लिए लोगों में खुशी और जोश का माहौल दिखाई दिया। हर शख्स ईद के चांद के नजारे के लिए बेताब नजर आ रहा था। चांद नजर आया तो मुस्लिम समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। हालांकि कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते इस बार मुस्लिम समुदाय में पहले जैसी खुशी और उत्साह का माहौल नहीं है। बेहद सादगी के साथ मुस्लिम समाज के लोग इस बार ईद के पर्व को मनाएंगे। जिलेभर में सभी स्थानों पर बहुत शालीनता और सादगी के साथ ईद के पर्व को मनाया जाएगा। प्रशासन और मुस्लिम धर्म गुरुओं ने ईद के त्यौहार को लॉकडाउन के नियमों के पालन के साथ मनाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईदगाहों पर होगी नमाज की रस्म अदायगी, घर पर पढ़ेंगे शुक्राने की नमाज
चंदौसी। शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय ईद का त्योहार मनाएगा। लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते ईदगाहों पर ईद की नमाज सामूहिक रूप से अदा नहीं की जाएगी। सिर्फ पांच लोग ईद की नमाज अदा कर सकेंगे। प्रशासन और उलमा ने कोरोना संक्रमण के खतरे के चलते सामूहिक ईद की नमाज न अदा करने का फैसला करते हुए मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है। अपने अपने घरों के अंदर शुक्राने की नमाज अदा करने की अपील की गई है।

ईदगाहों पर रहेगी पुलिस की चौकसी
शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय में ईद का त्योहार मनाया जाएगा। ईद के दिन सुबह में मुस्लिम समुदाय के लोग ईदगाहों पर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के खतरे के मद्देनजर ईदगाहों पर सामूहिक रूप से ईद की नमाज अदा करने पर पाबंदी रहेगी। इस दौरान पुलिस की चौकसी बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed