फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   to chn-lkn exp. thi nishane per!

तो चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस थी निशाने पर!

Wed, 15 Feb 2017 01:03 PM IST
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे
संभ्ाल/अमर उजाला ब्यूराे Updated Wed, 15 Feb 2017 01:03 PM IST
विज्ञापन
to chn-lkn exp. thi nishane per!
चंदौसी में काटा गया रेल ट्रैक। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैकमैन रमेश ने बताया कि रात में करीब 12:15 बजे ट्रैक की पेट्रोलिंग करते हुए गुमथल की ओर गए थे। मंगलवार को अल सुबह 3:16 बजे लौटे तो मोहम्मद गंज के पुल संख्या 46 पर पटरी कटी हुई मिली। तत्काल स्थानीय रेल प्रशासन को सूचना दी गई। पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैक मैन की सूचना पर आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया है। उच्चाधिकारियों ने तथ्य जुटाए। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेल इंटेलीजेंस, पुलिस क्राइम ब्रांच, एलआईयू समेत थाना पुलिस, रेलवे पुलिस, जीआरपी को लगाया गया है।
विज्ञापन


आश्‍ांका व्यक्‍त की जा रही है कि चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस तो निशाने पर नहीं थी? बताते चलें थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव अजीमगंज के निकट नौ फरवरी को पटरी काटकर लिंक एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया था। हांलाकि ट्रैक मैन की सर्तकता के चलते रेल हादसा टल गया था। ठीक छह दिन के बाद चंदौसी-मुरादाबाद रेलवे ट्रैक पर थाना बनियाठेर क्षेत्र के गांव मोहम्मद गंज के नजदीक पुल संख्या 46 पर करीब 32 एमएम पटरी काटी गई है।
विज्ञापन


पटरी काटने के बाद 15012-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस गुजरनी थी। ट्रैक मैन की सूचना के बाद रेलवे के स्थानीय प्रशासन ने ट्रेन को रोक दिया। सुबह साढ़े पांच बजे कॉसन देकर ट्रेन को गुजारा गया। ट्रैक मैन की सर्तकता से रेल का बड़ा हादसा होते होते टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बालेंदु भूषण सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केएल मीना, सीआईबी इंस्पेक्टर सीपी सिंह, सीओ सुरेश बाबू यादव, आरपीएफ इंस्पेक्टर माता बदल रावत, जीआरपी समेत क्राइम ब्रांच और एलआईयू ने मौका मुआयना किया है। थानाध्यक्ष बनियाठेर रामपाल सिंह ने बताया है कि अवर अभियंता नितेश कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed