फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thunderstorms accompanied by rain, relief from heat, stalled electricity system

आंधी के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मिली राहत, ठप हुई विद्युत व्यवस्था

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Thunderstorms accompanied by rain, relief from heat, stalled electricity system
संभल। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार की रात आंधी के साथ आई बारिश से राहत मिली] लेकिन विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह गड़बड़ा गई। आपूर्ति बंद होने से अंधेरा छा गया। दूसरी ओर बारिश से जहां गन्ना किसानों के चेहरे खिल उठे तो मेंथा, मक्का और सब्जी बोने वाले किसानों के चेहरों पर मायूसी छा गई।
विज्ञापन

गुरुवार को दिनभर आसमान में काले बादल छाए रहे। रात को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हुई। इससे भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली। बारिश से जगह-जगह जलभराव भी हो गया। इससे लोगों को आवागमन में दिक्कतें हुईं। अहम बात यह है कि बारिश से एक तरफ जहां गन्ना किसानों के चेहरे चमक उठे, तो वहीं मेंथा व सब्जी किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें उत्पन्न हो गईं हैं। दरअसल मौजूदा समय में मेंथा फसल की कटाई के साथ पेराई का दौर चल रहा है। ऐसे में उपज के भीग जाने से न सिर्फ कटाई प्रभावित हुई है, बल्कि पेराई का कार्य भी बाधित हुआ। इसके अलावा उपज के भीगने से तेल कम निकलने की संभावना है। हरसिंहपुर के वाहिद हुसैन और बैटला के किसानों ने कहा कि बारिश न हुई होती, तो एक टंकी में 9 से 10 लीटर मेंथा ऑयल निकलता लेकिन बारिश हो जाने से तेल प्रति टंकी 2 से 3 लीटर कम हो रहा है। ऐसे में प्रति बीघा किसानों को आर्थिक तौर पर नुकसान है। दूसरी ओर गन्ना व अगेती धान की पौध डालने वालों को बारिश से लाभ मिला है। धान किसान राजेंद्र पाल ने कहा कि धान की रोपाई के लिए पहले ही पौध डाल दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed