फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three youths scrched by the cureent collaspe

करंट की चपेट में आने से तीन युवक झुलसे

Sun, 27 May 2018 01:57 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल Updated Sun, 27 May 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
three youths scrched by the cureent collaspe
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
असमोली के गांव में ढाकशहीद में शुक्रवार शाम को सरकारी नलकूप की एलटी लाइन पर पड़ा केबल अचानक हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। इससे नलकूप पर बने टैंक के पानी में करंट उतर आया। इसमें नहा रहे तीन युवक झुलस गए। झुलसे लोगों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, कई घरों में घरेलू बिजली लाइन में उच्च शक्ति का करंट प्रवाहित से उपकरण फुंक गए। 
विज्ञापन


विद्युत उप केंद्र टांडा कोठी से जुड़े गांव ढाकशहीद में सरकारी नलकूप की एलटी लाइन पर पड़ा केबल पास से गुजर रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। नलकूप के  टैंक  पर नहा रहे गांव के ही फिरदौस आलम, मोहम्मद आकिल तथा शाकिर हुसैन पानी में उतरे करंट से झुलस गए। हादसे की सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


आनन-फानन में परिजन तीनों को लेकर उपचार के लिए मुरादाबाद पहुंचे। जहां तीनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके अलावा गांव के ही जावेद खां, मोईन रजा, मोहम्मद फारुख, मुहम्मद उस्मान, मोहम्मद असलम, किफायतउल्ला सहित 50 लोगों के घरों में बिजली के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ज्यादा नुकसान मस्जिद में लगे उपकरणों को पहुंचा। एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान मोहम्मद इरफान ने बताया कि बिजली के इस तरह के हादसे पिछले तीन माह में चार बार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed