Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three-year imprisonment for man found guilty of molesting girl

Sambhal News: बालिका से छेड़खानी के दोषी को तीन साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Three-year imprisonment for man found guilty of molesting girl
चंदौसी। न्यायालय ने चंदौसी कोतवाली क्षेत्र के वर्ष 2022 में हुए बालिका से छेड़खानी के मामले में एक दोषी को तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट)/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में हुई।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक ने बताया कि वादिनी द्वारा चंदौसी कोतवाली पुलिस को एक तहरीर दी थी। इसमें पीड़िता ने बताया था कि 26 जनवरी 2022 की शाम करीब चार बजे उसकी आठ वर्षीय पोती खेल रही थी और खेलते-खेलते वह जोगराज निवासी गांव रेवती थाना आंवला जिला बरेली व हाल निवासी चंदौसी के घर चली गई। जहां जोगराज ने बुरी नीयत से पकड़ लिया तथा उसकी पोती के चिल्लाने पर जब वह दौड़ कर जोगराज के घर पहुंची तो जोगराज उसकी पोती के साथ छेड़खानी कर रहा था। उसे देख कर धमकी देते हुए भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस ने तहरीर के आधार पर जोगराज के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने साक्ष्यों को जुटाकर न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमे की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) / अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अवधेश कुमार सिंह के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने जोगराज को छेड़खानी के आरोप में जोगराज को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अर्थदंड की आधी धनराशि पीड़िता को दी जाएगी। साथ ही जेल में बिताई गई अवधि सजा में समायोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed