{"_id":"612e7cda8ebc3ebead050be2","slug":"three-villages-did-not-get-electricity-for-24-hours-there-was-darkness-even-on-janmashtami-sambhal-news-mbd4010849121","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से नहीं मिली तीन गांवों के लिए बिजली, जन्माष्टमी पर भी रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से नहीं मिली तीन गांवों के लिए बिजली, जन्माष्टमी पर भी रहा अंधेरा
विज्ञापन
धनारी। तीन गांवों में जन्माष्टमी की पूरी रात अंधेरा छाया रहा। त्योहार पर बिजली नहीं होने से ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। मंगलवार को भी दिनभर गर्मी में ही लोगों को रहना पड़ा। इंवर्टर भी जवाब दे गए।
सोमवार की शाम धनारी पट्टी लाल सिंह, बालू शंकर व गौरी पुरा में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जन्माष्टमी के पर्व पर बिजली आपूर्ति चौपट होने से ग्रामीणों में विभाग के प्रति रोष पनप गया। धनारी पट्टी बालू शंकर के ग्रामीण राजेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का 100 केवी का ट्रांसफार्मर फुंका पड़ा है। जिसे दुरुस्त नहीं कराया जा रहा है।
सोमवार को जन्माष्टमी पर्व होने पर रात को तीन गांवों में अंधेरा छाया रहा है। शिकायत के बाद भी विभाग द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। मंगलवार की शाम तक गांवों में बिजली आपूर्ति सुचारुनहीं हो सकी थी।