{"_id":"5d7fda5b8ebc3e017553a887","slug":"three-unregistered-clinic-sealed-sambhal-news-mbd322406474","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानें सील, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानें सील, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल। नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर और गांव ईसापुर सुनवारी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की है। इसमें तीन अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानें सील की गईं हैं। साथ ही कुछ प्रतिबंधित दवाएं भी बरामद हुई हैं। इससे अपंजीकृत चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल गांव सुजातपुर में रविवार को एक महिला की अपंजीकृत चिकित्सक के गलत उपचार से मौत हो गई थी।
इसी क्रम में यह छापेमारी कार्रवाई की गई। अब नोडल अधिकारी ने अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सोमवार को सुबह साढ़े ग्यारह बजे करीब स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी मनोज चौधरी ने टीम के साथ नखासा थाना क्षेत्र के गांव सुजातपुर और गांव ईसापुर सुनवारी में अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानों पर छापेमारी की। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
कुछ अपंजीकृत चिकित्सक अपनी दुकानों को बंद कर भाग गए। गांव ईसापुर सुनवारी में अपंजीकृत चिकित्सक राहुल की दुकान को सील किया गया है। वहीं गांव सुजातपुर में अपंजीकृत चिकित्सक प्रवेंद्र और शहजाद की दुकान को सील किया गया है। नोडल अधिकारी ने बताया कि इन अपंजीकृत चिकित्सकों की दुकानों को सील किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान प्रतिबंधित दवाएं भी मिली हैं। इन पर नखासा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।