{"_id":"6ae8fac7d3a8832fe704c0b0","slug":"three-thieves-arrested-12-stolen-bikes-recovered-sambhal-news-c-275-1-sbl1015-142709-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: 12 चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: 12 चोरी की बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
गवां। रजपुरा पुलिस ने सोमवार कार्रवाई करते हुए अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें, कटी हुई बाइकों की दो नंबर प्लेटें और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं। इस गिरोह के दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में रहते थे। वे कंपनियों में बाइक राइडर का काम करते थे। दिन में वे रेकी करते थे और रात में सुनसान गलियों व घरों के बाहर खड़ी बाइकों को चुराते थे। चोरी की गई इन बाइकों को रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां कस्बा और आसपास के गांवों में कम दामों में बेचा जाता था।
सोमवार सुबह रजपुरा पुलिस ने गवां बिजलीघर के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा। कई बाइकों के इंजन और चेसिस नंबर खुरचे हुए मिले हैं। पुलिस सभी बाइकों के इंजन-चेसिस नंबर से मालिकों का पता लगा रही है और गिरोह के पूरे नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान प्रमोद निवासी शेरगढ़, अमित निवासी बघढेर और नीरज मिस्त्री निवासी भिरावटी थाना धनारी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि जो बाइक जल्दी नहीं बिकती थी, उसे भिरावटी गांव में नीरज मिस्त्री के पास छोड़ देते थे।
नीरज मिस्त्री बाइकों को काटकर उनके पुर्जे अलग कर कबाड़ में बेच देता था। पुलिस ने उसकी दुकान से कटे हुए पुर्जे और दो नंबर प्लेट भी बरामद की हैं। इस गिरोह के दो अन्य सदस्य अभी भी फरार हैं। इनमें भुवनेश शर्मा और पृथ्वीराज उर्फ पीके शामिल हैं। ये दोनों बायभूड़ थाना धनारी के निवासी हैं। पुलिस इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।