{"_id":"64590aebefce6ed63007b594","slug":"three-teenagers-were-washed-away-while-bathing-in-the-ganges-one-was-saved-in-sambhal-sambhal-news-c-15-1-139922-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: हरिबाबा बांध गंगा घाट पर नहाने समय तीन किशोर बहे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: हरिबाबा बांध गंगा घाट पर नहाने समय तीन किशोर बहे, एक को बचाया, दो की तलाश जारी
विज्ञापन
रजपुरा (संभल)। रजपुरा थाना क्षेत्र में हरिबाबा बांध पर गंगा में नहाते समय अमरोहा जिले के थाना आदमपुर अंतर्गत गांव ढेकला निवासी राजू (16) पुत्र पप्पू, जितेंद्र (15) पुत्र ऋषिपाल और सचिन (14) पुत्र रामनिवास बह गए। तीनों किशोरों को बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया और बचाने के लिए दौड़ पड़े। सचिन को तो बहने से बचा लिया लेकिन जितेंद्र और राजू गहरे पानी में बह गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और तलाश कराई। देर शाम तक कोई पता नहीं चल सका।
सोमवार की सुबह करीब 11 बजे अमरोहा जिले के आदमपुर थाना इलाके के गांव ढेकला निवासी ऋषिपाल नया ट्रैक्टर लेकर हरिबाबा बांध धाम पर पहुंचे थे। इसमें परिजन और रिश्तेदार समेत करीब सौ लोग शामिल थे। पूजा-अर्चना के बाद गंगा स्नान करने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तीनों किशोर अचानक गहरे पानी में पहुंचे तो बहने लगे। शोर मचाने पर लोग दौड़े और सचिन को पकड़ कर बाहर निकाल लिया लेकिन जितेंद्र और राजू हाथ नहीं आ सके।
ऋषिपाल ने बताया कि उन्होंने शुक्रवार को नया ट्रैक्टर खरीदा था। सोमवार को पूजा कराने के लिए हरिबाबा बांध धाम पर आए थे। गंगा स्नान करने के दौरान उनका बेटा और गांव निवासी दो किशोर बह गए। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी के जवानों को बुलाया। शाम तक दोनों किशोरों की तलाश की गई। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार की शाम तक किशोरों का कोई पता नहीं चला है। मंगलवार को दोबारा से तलाश कराई जाएगी।
विज्ञापन
दोपहर में तेज था गंगा का बहाव : हरिबाबा बांध गंगा घाट पर जिस समय तीनों किशोर गहरे पानी में पहुंचे उस समय गंगा का बहाव तेज था। ग्रामीणों के अनुसार बहाव तेज होने के चलते किशोर संभल नहीं पाए और ज्यादा गहरे पानी में चले गए। रजपुरा थाना प्रभारी ने बताया कि तेज बहाव के चलते ही गोताखोरों को कोई मदद नहीं मिल सकी। मंगलवार को फिर से तलाश कराई जाएगी।