फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   three person dies due to corona infection

अधिवक्ता व कारोबारी समेत तीन लोगों की कोरोना से गई जान, 54 नए केस सामने आए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
three person dies due to corona infection
संभल। कोरोना संक्रमण की रफ्तार तो धीमी हुई है, लेकिन अभी मौतों का सिलसिला नहीं थमा है लगातार मिलते संक्रमित मरीज और संक्रमण से जाती जनों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। कोरोना से बचाव का टीकाकरण भी लगातार किया जा रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण रोकथाम में मदद मिल सके। इसके अलावा संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की भी स्वास्थ विभाग की टीमें लगातार जांच कर रही है। मंगलवार को कोरोना संक्रमित 54 मरीज पाए गए। जबकि तीन लोगों की संक्रमण से जूझते हुए जान चली गई।
विज्ञापन

इसमें चंदौसी निवासी 61 वर्षीय अधिवक्ता, चंदौसी के मोहल्ला होली चौक निवासी 40 वर्षीय कारोबारी व संभल के गांव बबैना निवासी 28 वर्षीय युवती शामिल है। अब जिले में मरने वालों की संख्या 94 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी ने बताया की संक्रमण की रफ्तार तो धीमी हुई है। लेकिन अभी संक्रमण थमा नहीं है। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव का लगातार टीकाकरण करा रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा जो संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। उनके संपर्क में रहे लोगों की भी जांच कराई जा रही है। जांच का दायरा बढ़ाया गया है। पूरे जिले में 30 टीमें लगाई हुई हैं। जो लगातार काम कर रही हैं। स्वास्थ विभाग की प्राथमिकता है कि जिले में संक्रमण को जल्द रोका जाए। जिससे लोगों की जान सुरक्षित रह सके। कहना है कि आम लोगों को भी जागरूकता दिखाते हुए सामाजिक दूरी का पालन करना चाहिए और जरूरी काम से ही मास्क लगाकर घर से निकले। बच्चे और बुजुर्गों का इस समय खास ध्यान रखा जाए। जिससे वे संक्रमण की चपेट में न आ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed