फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people took a bath in the Ganges, two survived and were looking for one

गंगा में नहाते तीन बहे, दो बचे और एक की तलाश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three people took a bath in the Ganges, two survived and were looking for one
फोटो:
विज्ञापन

साधुमणि घाट पर गंगा में नहाते तीन युवक बहे, दो खुद की कोशिश से बचे
तीसरे युवक की गोताखोर कर रहे गंगा में तलाश, परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
जुनावई/चंदौसी(संभल)। क्षेत्र के साधुमणि घाट पर स्नान करने गए युवक गहरे पानी में जाने पर बह गए। उनमें से तैराक एक युवक ने दूसरे साथी को बचा लिया। पांच घंटे तक गोताखोरों ने तीसरे युवक की तलाश की पर कोई पता नहीं चला। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जुनावई थाना क्षेत्र के गांव काशीपुर निवासी दिनेश कुमार (22) परिवार के ही युवक जतनवीर सिंह, ओमपाल व धर्मेंद्र के साथ रविवार को साधुमणि घाट पर गंगा स्नान करने गया था। इनमें केवल ओमपाल ही तैरना जानता था। सुबह करीब दस बजे स्नान करते समय दिनेश कुमार, जतनवीर, ओमपाल तीन गहरे पानी में चले गए और बह गए। जबकि धर्मेंद्र किनारे पर ही गंगा स्नान करता रह गया था। अचानक तीन युवकों के गहरे पानी में बहने पर धर्मेंद्र ने शोर मचा दिया। गहरे पानी में बहने पर ओमपाल ने किसी तरह स्वयं व जतनवीर को बाहर निकाल लिया। दिनेश के दिखाई न देने पर उसे नहीं निकाल पाया। धर्मेंद्र का शोर सुनकर गंगा किनारे भीड़ जमा हो गई। आसपास के अन्य तैराक ने दिनेश को तलाश करने की कोशिश की, पर कोई पता नहीं चला। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक जुनावई पवन कुमार भी पहुंच गए और रामघाट से गोताखोरों को बुलाया। गोताखोरों ने भी पांच घंटे तक दिनेश की तलाश की, पर कोई पता नहीं चला।
विज्ञापन

-----
ग्रामीणों की भीड़, जमा परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल
दिनेश के गंगा में नहाते समय बह जाने की सूचना पर ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। दिनेश की साढ़े तीन साल पहले शादी हुई थी तथा उसका ढाई साल का एक बेटा है। पत्नी भूरी का रो-रोकर बुुरा है। दिनेश भी अपने पिता वीरेश का इकलौता बेटा है। उसकी दो छोटी बहने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
बोला ओमपाल, अफसोस दिनेश को नहीं बचा पाया
जतनवीर को पैर से धकेलकर गहरे पानी से निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। जुनावई क्षेत्र में साधुमणि घाट पर गंगा में स्नान करते समय गहरे पानी में बहे तीन युवकों में से दो युवक बच गए। बचकर बाहर आये ओमपाल ने बताया कि उसे अफसोस है कि दिनेश को नहीं बचा पाया। जतनवीर को पैर से धकेलकर गहरे पानी से बाहर निकाला।

ओमपाल ने बताया कि तीनों साथी नहाते हुए थोड़ा आगे बढ़े, तो एकदम गहरा पानी आ गया और तीनों डूबने लगे। मुझे तैरना आता है। मैने अपने आप को बमुश्किल संभाला। बाहर की तरफ आते समय मेरे आगे जतनवीर आ गया। मैंने उसे दूर से ही पैर से किनारे की ओर धकेला। दो तीन प्रयास में जतनवीर कम पानी में आ गया। उसके पेट में पानी भर चुका था। उसे बाहर किनारे पर निकाला और उलटा कर पेट के बल लिटाकर पानी निकाला। ओमपाल ने बताया कि दिनेश हमसे आगे था। बाहर निकलकर देखा, तो वह दिखाई नहीं दिया। उनके चौथे साथी धर्मेंद्र ने बताया कि मैं किनारे पर नहा रहा था। अचानक तीनों साथी डूबने लगे। दिनेश एक बार ही पानी के ऊपर दिखाई दिया। इसके बाद गहरे पानी में नीचे की ओर बह गया और दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed