फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three people died of dengue, outbreak of fever in Asmoli villages

डेंगू से तीन लोगों की मौत, असमोली के गांवों में बुखार का प्रकोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Three people died of dengue, outbreak of fever in Asmoli villages
मढ़न (संभल)। असमोली क्षेत्र के कई गांवों में बुखार का प्रकोप बढ़ रहा है। डेेंगू से कई गांवों में 24 घंटे में तीन लोगों की मौत हो गई, जिससे दहशत का माहौल है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

मढ़न, सैदपुर जयराम और सीडल माफी गांव में डेंगू असर अधिक है। सीडल माफी में डेंगू से अब तक तीसरी मौत हुई है, जबकि मढन व सैदपुर जयराम गांवों में डेंगू से पहली मौतें हुई हैं। मढ़न के निवासी किसान इंद्रपाल सिंह को एक सप्ताह पहले बुखार आया था, जिसके बाद उनका उपचार पहले गांव में अपंजीकृत चिकित्सक से कराया गया, लेकिन तबीयत बिगड़ी तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके बाद उपचार के दौरान सोमवार की रात में किसान इंद्रपाल सिंह पुत्र कुंदन सिंह की मौत हो गई। सैदपुर जयराम में कक्षा दो के छात्र सूर्यांश पुत्र अजय कुमार को भी छह दिन पहले बुखार आया था। छात्र की प्लेटलेट्स ज्यादा कम हुईं तो मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डेंगू की पुष्टि हुई। सोमवार की रात में उपचार के दौरान ही सूर्यांश की मौत हो गई। सीडल माफी में मजदूर अरविंद सिंह पुत्र भोले सिंह को भी दस दिन पहले बुखार आया था। मुरादाबाद में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई। अरविंद सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed