{"_id":"6095882c8ebc3ec1ab37720f","slug":"three-people-caught-by-villagers-in-cattle-killing-sambhal-news-mbd3884215153","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के आरोप में तीन लोग ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंशीय पशुओं की हत्या करने के आरोप में तीन लोग ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभल/पवांसा। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव किसौली में तीन संदिग्ध लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ा है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह तीनों लोग लगातार खेत खलिहानों में गोवंशीय पशुओं की हत्या कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से एक कार व बकरा बरामद हुआ है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
पवांसा के गांव किसौली में शुक्रवार दोपहर एक बजे ग्रामीणों ने तीन बाहरी लोगों को गाड़ी सहित पकड़ लिया। साथ ही ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली को लेकर विरोध प्रदर्शन किया है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना भाजपा जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह को दी। मौके पर पहुंचकर घटना की सूचना थाना पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंची थाना पुलिस तीनों को गाड़ी सहित थाने ले गई। ग्रामीणों का आरोप है कि 2 मई को जंगल में सरकारी नलकूप पर गोवंश पशु की हत्या की गई थी। पुलिस को सूचना दी गई मगर पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
संभल बहजोई मार्ग के नजदीक गोवंशीय पशु की हत्या की गई थी। जिसके अवशेष मिले थे। गांव किसौली निवासी किसान जयपाल यादव पुत्र गंगाराम ने बताया कि 4 मई की रात को अज्ञात चोरों ने पशुशाला से बैल चोरी कर लिया था। सुबह होने पर बैल के अवशेष जंगल में बने श्मशान घाट के नजदीक में मिले थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई मगर पुलिस जांच पड़ताल के लिए भी मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन
थाना पुलिस को अज्ञात चोरों के खिलाफ घटना की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई थी मगर 3 दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। ग्रामीणों को मौके से मिली कार से बकरा भी बरामद हुआ है। पकड़े गए लोगों ने अपनी पहचान अमरोहा निवासी बताई है। साथ ही बताया कि वह लोग तो बहजोई से अमरोहा जा रहे थे। रास्ते में पानी पीने के लिए नलकूप पर रुके थे। तभी ग्रामीणों ने पकड़ लिया और आरोप लगाने लगे।
वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई न करने पर विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान मुनेश यादव, सत्यवीर यादव, हरी बाबू, प्रमोद कुमार, कैलाश यादव, संजू यादव, नरेशपाल, अवनेश यादव, तेजपाल यादव, रिंकू यादव, महावीर सिंह, कल्याण सिंह, प्रथम सिंह, ज्ञान सिंह यादव, सोनू यादव, फुरकान सिंह आदि शामिल रहे