फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three passengers died and 21 were injured after a double-decker bus overturned upon hitting a divider on the Ganga Expressway.

Sambhal News: गंगा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी डबल डेकर बस, तीन यात्रियों की मौत, 21 घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three passengers died and 21 were injured after a double-decker bus overturned upon hitting a divider on the Ganga Expressway.
बहजोई। गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह पांच बजे मझोला के निकट डिवाइडर से टकराकर डबल डेकर निजी बस पलट गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। इसमें दो यात्री वो हैं, जो बस से छिटककर दूसरी लेन में जा गिरे और उन्हें ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। कुल 21 लोग घायल हुए हैं, छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

एएसपी मनोज कुमार रावत ने बताया कि डबल डेकर बस शनिवार दोपहर तीन बजे बहराइच से चली थी। बस में करीब सौ लोग सवार थे, जो मजदूरी के लिए जालंधर जा रहे थे। रविवार सुबह बस गंगा एक्सप्रेसवे से गुजर रही थी। करीब पांच बजे चालक को झपकी आने के कारण संभल में मझोला के पास बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई।
विज्ञापन

बस के डिवाइडर से टकराते ही इतनी जोर का झटका लगा कि दो यात्री खिड़की से निकलकर एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में जा गिरे। इस दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे गोंडा निवासी पिंटू (36) और बहराइच के राजगपुर निवासी नेहा (17) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी पर घायलों को 108 और 102 नंबर एंबुलेंस से बहजोई सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक उपचार के बाद सात गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इनमें से बहराइच के शंकरपुर निवासी ऋषभ सिंह (35) ने दोपहर करीब सवा दो बजे उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। छह की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। यात्री अरुण ने बताया कि दुर्घटना के समय अधिकतर यात्री सो रहे थे। जब हादसा हुआ तो सभी की नींद टूट गई। इसके बाद हर तरफ बस चीख-पुकार सुनाई दे रही थी।
बस पलटने से ये यात्री हुए हैं घायल
गंगा एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में जिला लखीमपुर खीरी के लखनपुर निवासी सुरेंद्र कुमार व मुन्नालाल, जिला बहराइच के महासी निवासी अनीता, गीता व अरविंद, शंकरपुर निवासी शोभित सिंह, पूनम, गइसोपुर निवासी पूनम व मौजापुर निवासी दिनेश, बहराइच निवासी गुड्डो, रुमाना, रामादेवी, सत्तू, पंकज, विपिन, महेश, पंकज व छैलू तथा गईसापुर निवासी लक्की और एक अज्ञात घायल हुआ है। अन्य को गुम चोट आई हैं।
इनकी हालत है गंभीर
डॉ. जयकिशन के मुताबिक, जिला अस्पताल के लिए रेफर किए गए घायलों में महिला गुड्डो समेत सुरेंद्र, पूनम, गीता, विपिन और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। इनकी हालत बेहद गंभीर है।

----------------------------
तीन लोगों की हादसे में मौत हुई है। ट्रक ने दो यात्रियों को कुचल दिया था। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मौके पर तत्काल पुलिस को भेजा गया था। सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। बस के मानक भी चेक कराए जा रहे हैं। खामियों के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed