फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three member committee constituted to examine facilities in KGBV

केजीबीवी में सुविधाओं को परखने के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Three member committee constituted to examine facilities in KGBV
बहजोई। जिलेभर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में छात्राओं के रहन-सहन व खान-पान समेत पठन-पाठन की व्यवस्थाओं की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी की ओर से तहसीलवार तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से जिले को भेजे गए पत्र के आधार पर जिलेभर केजीबीवी में छात्राओं की पढ़ाई-लिखाई समेत दूसरी सुविधाओं की वास्तविकता को लेकर तहसीलवार तीन सदस्यीय समिति गठित की गई। इसमें तहसील गुन्नौर में आने वाले विकासखंड गुन्नौर, रजपुरा व जुनावई के केजीबीवी के लिए नामित की गई समिति में उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष तथा अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत गुंजन गुप्ता को सदस्य व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य/नोडल बनाया गया है।
विज्ञापन

इसी प्रकार तहसील संभल के लिए विकासखंड असमोली, संभल व पंवासा व नगर संभल के लिए उपजिलाधिकारी अध्यक्ष, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी संजीदा बेगम सदस्य व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी सदस्य/नोडल बनाए गए हैं। वहीं तहसील चंदौसी के लिए विकासखंड बनियाखेड़ा, बहजोई व नगर चंदौसी के केजीबीवी के लिए उप जिलाधिकारी को अध्यक्ष, जिला दिव्यांगजन कल्याण अधिकारी संगीता सिंह को सदस्य व संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी को सदस्य/नोडल नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि नामित की गई समिति सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को एक केजीबीवी का स्थलीय निरीक्षण कर बालिकाओं के पठन-पाठन के अतिरिक्त, निर्धारित मेन्यू के मुताबिक स्वच्छता से तैयार किया गया ताजा एवं पौष्टिक भोजन, सुदृढ़ आवासीय व्यवस्था तथा दैनिक उपयोग की सामग्रियों की पर्याप्त व मानक के मुताबिक आपूर्ति समेत नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की हकीकत परखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed