{"_id":"65bace1c4d2032e8da087d19","slug":"three-government-inter-colleges-are-ready-waiting-for-teachers-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-106983-2024-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनकर तैयार, शिक्षकों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनकर तैयार, शिक्षकों का इंतजार
Thu, 01 Feb 2024 04:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 01 Feb 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। जिले में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से तीन राजकीय इंटर कॉलेज की बिल्डिंग बनकर तैयार हो गई है। लेकिन अभी कॉलेजों में शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई है, नए सत्र 2024-25 से तीनों कॉलेजों में पढ़ाई शुरू होनी है। जल्द माध्यमिक शिक्षा विभाग शासन को शिक्षकों के पदों की स्वीकृति और फर्नीचर आदि की डिमांड भेजेगा।
संभल जिले में अल्पसंख्यक विभाग की योजना के तहत संभल ब्लॉक के गांव सिकंदरपुर सराय, गांव शहबाजपुर, असमोली ब्लॉक के गांव सदीरनपुर में तीन राजकीय इंटर कॉलेज बनाए हैं। इन तीनों विद्यालयों की बिल्डिंग भी बनकर तैयार हो गई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के हैंडओवर करने के लिए जांच रिपोर्ट भी तैयार हो गई है। आगामी एक सप्ताह में बिल्डिंग माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी जा सकती है। विभाग एक अप्रैल 2024 आगामी शैक्षिक सत्र से ही इन विद्यालयों को संचालित करने का दावा कर रहा है। इसके लिए विद्यालयों में आवश्यक शिक्षक, लिपिक, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, लैब अटेंडेंट व अन्य आवश्यक स्टाफ की डिमांड तैयार की जा रही है। इसके अलावा छात्रों व स्टाफ के बैठने के लिए फर्चीनर, पंखे, लैब उपकरण व अन्य चीजों की सूची तैयार की रही है। हैंडओवर होते ही माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से पदों स्वीकृति व आवश्यक चीजों का डिमांड पत्र शासन को भेजा जाएगा।
अन्य कॉलेजों से शिक्षक होंगे संबद्ध
माध्यमिक शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि गांव सिकंदरपुर सराय, शहबाजपुर कलां, सदीरनपुर में बने नए विद्यालयों के शिक्षक व अन्य पद विभाग के डिमांड पर स्वीकृत हो जाएंगे। लेकिन इन पदों के सापेक्ष शिक्षकों का समय से मिलना मुश्किल लग रहा है। ऐसे में विभाग की जिले के अन्य कॉलेजों से शिक्षकों को संबद्ध कर पढ़ाई शुरू कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
सबसे अधिक पंजीकरण सदीरनपुर में होने की उम्मीद
असमोली ब्लॉक क्षेत्र के गांव सदीरनपुर के करीब आठ किलोमीटर सर्किल में न तो कोई राजकीय इंटर कॉलेज हैं और न ही कोई वित्त सहायता प्राप्त विद्यालय है। तीनों विद्यालय अल्पसंख्यक बाहुल्य आबादी क्षेत्र में बनाए गए हैं। इस कारण सदीरनपुर में अधिक बच्चों के पंजीकृत होने की उम्मीद है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय बनने से छात्रों को लाभ मिलेगा।
नए सत्र से स्कूलों का संचालन होगा
जिले में अल्पसंख्यक विभाग की ओर से तीन इंटर काॅलेज बनकर तैयार हो गए हैं। आगामी एक सप्ताह में इन विद्यालयों के भवन विभाग को मिल जाएंगे। शिक्षकाें के पदों की स्वीकृति व फर्नीचर का डिमांड पत्र शासन को भेजा जाएगा। एक अप्रैल 2024 से संचालित शैक्षिक सत्र में अवश्य ही इन विद्यालयों को संचालित किया जाएगा। -
वेदराम पांडेय, डीआईओएस संभल।