फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three children including sister and brother found missing in Parmanandpur after 12 hours

12 घंटे बाद जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव परमानंदपुर में मिले गुम हुए तीनों बच्चे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Three children including sister and brother found missing in Parmanandpur after 12 hours
कोतवाली क्षेत्र के कैथल गांव से सोमवार सुबह गायब हुए तीन बच्चे अपने गांव से चार किमी दूर बदायूं जिले के परमानंदपुर में 12 घंटे बाद रोते मिले। बच्चों को गांव की एक महिला थाना फैजगंज बेहटा लेकर पहुंची। सूचना मिलने पर सोमवार रात दस बजे बच्चों के परिजन थाना फैजगंज बेहटा पहुंचे। परिजनों को देख बच्चे उनसे लिपटकर रोने लगे। हालांकि बच्चे परमानंदपुर कैसे पहुंचे। यह जानकारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गांव कैथल निवासी प्रदीप कुमार की चार वर्षीय पुत्री व तीन वर्ष पुत्र और पड़ोसी अमर सिंह की तीन वर्षीय पुत्री सोमवार सुबह दस बजे घर के बाहर खेल रहे थे। कुछ देर बाद परिजन घर के बाहर आए तो बच्चे नहीं थे। बच्चों के परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उनकी तलाश की। दोपहर को गांव की मस्जिद से बच्चों के बारे में सूचना देने के लिए एलान भी कराया। इसके बाद दोनों महिलाएं कोतवाली पहुंचीं और पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने आसपास के थाने से संपर्क किया तो बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा पुलिस ने तीन बच्चों के फोटो कोतवाली पुलिस को भेजे। बच्चों के फोटो देखकर दोनों महिलाओं ने पहचान लिए। इसके बाद महिलाएं थाना फैजगंज बेहटा पहुंचीं। अपनी मांओं को देखकर बच्चों चिपक कर सोने लगे।
विज्ञापन

थाना फैजगंज बेहटा प्रभारी सुरेश गौतम ने बताया कि सोमवार शाम तीनों बच्चे थाना क्षेत्र के गांव परमानंदपुर में महिला को रोते हुए मिले। महिला बच्चों को लेकर थाने पहुंची। तीनों बच्चे परिजनों को सौंप दिए गए हैं। तीनों बच्चों के पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed