{"_id":"61facfd2ee6ff472ef68cec1","slug":"three-arrested-with-stolen-bike-chandausi-news-mbd4177815148","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंदौसी(संभल)। कोतवाली पुलिस ने बदायूं रोड पर चेकिंग के दौरान तीन बाइक चोरों को बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने 22 दिसंबर को पार्थ हॉस्टिपल के बाहर से बाइक चोरी थी। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
मंगलवार की शाम करीब साढ़े सात बजे कोतवाली पुलिस बदायूं रोड स्थित बैरियर पर चेकिंग कर रही थी। तभी एक बाइक पर तीन युवक आए। पुलिस ने रोकने का इशारा किया। बाइक के पीछे नंबर प्लेट न होने पर पुलिस को शक हुआ। युवकों से जब बाइक के कागज दिलाने की बात कही तो वह कागज नहीं दिखा सके और बाइक के विषय में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर तीनों युवकों को कोतवाली ले आई। पुलिस पूछताछ में युवकों ने अपने नाम राजेश, अर्जुन गांव औरछी थाना फैजगंज बेहटा जनपद बदायूं, पप्पू निवासी मोहल्ला लक्ष्मण गंज बताया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवकों ने 22 दिसंबर को सीता रोड स्थित पार्थ हॉस्टिपल के बाहर से बाइक चोरी करना बताया। बाइक की चोरी की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। बाइक स्वामी थाना कुढ़फतेहगढ के गांव बिचेटा का निवासी संजीव कुमार पार्थ हास्टिपल में कार्य करता है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।