{"_id":"6123f01e8ebc3e79c24e4064","slug":"three-animals-died-due-to-the-current-coming-off-the-high-tension-line-sambhal-news-mbd4001883170","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट से तीन पशुओं की मौत, दो महिला समेत पांच लोगों को लगा करंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट से तीन पशुओं की मौत, दो महिला समेत पांच लोगों को लगा करंट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जुनावई/चंदौसी। गुन्नौर तहसील के गांव गनेशपुर में हाईटेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आने से तीन पशुओं की मौत हो गई। चार पशु गंभीर रूप से झुलसे हैं। इस हादसे में दो महिला समेत पांच लोगों को भी करंट लगा है। करंट की चपेट में आए लोगों केे निजी अस्पताल भर्ती कराया गया जहां हालत ठीक है।
हादसे के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा उस समय हुआ जब एक बंदर करंट की चपेट में आ गया था और इसी दौरान पीपल के पेड़ से करंट दौड़ गया। पेड़ के नीचे बंधे पशुओं को खोलने पहुंचे तीन ग्रामीणों को करंट लगा। और कुछ ही दूरी पर अलग अलग घरों में अपने काम में व्यस्त महिलाओं को करंट ने चपेट में लिया। गनेशपुर में हाईटेंशन बिजली के तार गांव की गलियों से गुजर रहे हैं । सोमवार की दोपहर 12 बजे करीब गांव निवासी प्रेम सिंह, खूब राम व अन्य लोगों के पशु पीपल के पेड़ से बंधे हुए थे। इसी दौरान एक बंदर हाईटेंशन लाइन की जद में आ गया। फाल्ट होने के बाद पेड़ पर करंट उतर गया। और आसपास के घरों में करंट फैल गया।
पशुओं को करंट लगने पर रामपाल, कमल सिंह और सतेंद्र पशुओं को करंट से बचाने के लिए दौड़ पड़े। तीन पशुओं को तो पेड़ से खोल दिया लेकिन अन्य तीन पशुओं की मौत हो गई। इस दौरान रामपाल, कमल सिंह और सत्येंद्र को भी करंट लगा। वहीं दूसरी ओर कुछ दूरी पर अपने घर में काम में व्यस्त खूबराम की पत्नी पुष्पा देवी और किशन पाल की पत्नी मोरश्री को भी करंट लगा। करंट की चपेट में आए ग्रामीणों को निजी अस्पताल भर्ती कराया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह हाईटेंशन लाइन ग्रामीणों के लिए बड़ा खतरा है। बिजली विभाग इस लाइन को हटा नहीं रहा है। वहीं दूसरी ओर करंट की चपेट में आने से झुलसे पशुओं का भी उपचार कराया गया है। जुनावई पशु चिकित्सा अधिकारी डा. नागेंद्र कुमार ने बताया जिन तीन पशुओं की करंट से मौत हुई है उनका पोस्टमार्टम करा है। अन्य झुलसे पशुओं का उपचार किया गया है।