{"_id":"69fcf4cedee08eb234077cdb","slug":"three-accused-sent-to-jail-in-connection-with-stone-pelting-and-firing-incident-three-days-ago-sambhal-news-c-204-1-chn1011-129119-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: तीन दिन पूर्व पथराव व फायरिंग की घटना तीन आरोपियों को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: तीन दिन पूर्व पथराव व फायरिंग की घटना तीन आरोपियों को जेल भेजा
विज्ञापन
जुनावई। थाना क्षेत्र के बिधौती फाजिलपुर गांव में तीन दिन पूर्व रंजिश के चलते हुए पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने एक पक्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से कुल दस नामजद समेत चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
चार मई को गांव में मंदिर पर मेला चल रहा था। इसी दौरान रंजिश को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों के लोग अपने-अपने मकानों की छतों पर चढ़ गए और एक-दूसरे पर पथराव व फायरिंग करने लगे। सूचना मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
घटना के संबंध में बैरपुर महराजी चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार की ओर से एक पक्ष के गिरिराज, सतीश, ओमपाल, थान सिंह और हरकिशन तथा दूसरे पक्ष के भूपेंद्र, विपिन कुमार, मनोज कुमार, संजू और अवधेश समेत दस नामजद व चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पक्ष के आरोपी भूपेंद्र कुमार, मनोज कुमार और संजू को सांकरा घाट एवं लावर पुल के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। संवाद