फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Three accused of rape arrested

Sambhal News: दुष्कर्म करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 20 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three accused of rape arrested
संभल। संभल सर्किल क्षेत्र में दुष्कर्म करने के तीन आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है। असमोली, हयातनगर और नखासा पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। आरोपी कई दिन से वांछित चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी का प्रयास पुलिस कर रही थी।
विज्ञापन

असमोली थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि 13 अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर बहला फुसलाकर ले जाने के मामले में केस दर्ज किया गया था, पर बाद में युवती मिली तो उसके बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई। इसका आरोपी अली जान फरार था, जिसे गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

हयातनगर थाना प्रभारी कर्म सिंह पाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अरमान हयातनगर बिजलीघर तिराहे से गांव हसनपुर मुंजब्ता को जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। इस पर दुष्कर्म करने का आरोप है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से भेज दिया गया। नखासा थाना प्रभारी योगेश कुमार ने बताया कि गोबर डालकर लौट रही किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया था। इसके आरोपी इमरान को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed