{"_id":"62a257a007d20165057298e9","slug":"thousands-of-devotees-took-a-bath-on-ganga-dussehra-and-sought-vows-chandausi-news-mbd430927740","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा दशहरे पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर मांगी मन्नतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा दशहरे पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर मांगी मन्नतें
विज्ञापन
बबराला/चंदौसी। गंगा दशहरा पर्व पर राजघाट स्थित गंगा घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य लाभ कमाया। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना कर घर-परिवार की खुशहाली की गंगा मैया से प्रार्थना की। गंगा दशहरा पर्व पर गंगा घाट पर विशाल मेला का आयोजन किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने पहुंच जमकर खरीदारी की। गंगा घाट के आसपास पेड़ों के नीचे श्रद्धालुओं ने स्नान करने के बाद भोजन किया। गंगा घाट पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस व गोताखोर मौजूद रहे।
गंगा दशहरा पर्व पर गंगा स्नान करने की मान्यता है। आज के दिन गंगा में स्नान करने के बाद गंगा से मांगी मुन्नतें पूरी होती है। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करना प्रारंभ कर दिया। सुबह आठ बजे तक गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी संख्या जुटनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान करने के बाद पूजा-अर्चना कर परिवार की खुशहाली को गंगा मैया से प्रार्थना की। गंगा घाट पर मेले का आयोजन किया गया था। जिसमें बच्चों ने अपनी मनपसंद खिलौने व अन्य वस्तु खरीदी, वहीं महिलाएं भी खरीदारी में पीछे नहीं रही। महिलाओं ने श्रंगार व घरेलू सामान की जमकर खरीदारी की। मेले में लगे पकौड़ी के स्टालों पर सर्वाधिक भीड़भाड़ रही। गंगा घाट व मेले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए काफी संख्या में काफी संख्या पुलिस बल मौजूद रहा। गंगा घाट पर श्रद्धालु की सुरक्षा को गोताखोर नाव लेकर तैनात नजर आए। वहीं चंदौसी से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा दशहरा पर्व पर राजघाट पहुंच गंगा में स्नान किया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही श्रद्धालुओं का राजघाट रवाना होने का क्रम शुरू हो गया। श्रद्धालु निजी व प्राइवेट वाहन, रोडवेज बस तथा ट्रेनों से राजघाट पहुंचे। गंगा दशहरा होने पर ट्रेनों में काफी भीड़भाड़ रही। देर शाम तक श्रद्धालुओं का राजघाट से वापस लौटने का क्रम जारी बना रहा।
----------------------
डग्गामार वाहनों ने जमकर काटी चांदी
बबराला। इंद्रा से राजघाट जाने वाले डग्गामार वाहन चालक ने श्रद्धालुओं से मनचाहा किराया वसूला। क्योंकि राजघाट जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अधिक थी। जिससे श्रद्धालुओं को सवारी का काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। इसी कारण डग्गामार वाहन चालकों ने मनचाहा किराया वसूल जमकर चांदी काटी। वहीं गंगा घाट से काफी पहले पुलिस तैनात था। रोडवेज बस व निजी बसों को बबराला में इंद्रा चौक पर रोक दिया गया। वाहनों से उतरकर श्रद्धालु पैदल ही गंगा घाट की ओर जा रहे थे। अनेक श्रद्धालु गंगा स्नान करने कार, बाइक व ट्रैक्टर-ट्राली से भी पहुंचे। संवाद
विज्ञापन
----
गंगा दशहरा का हो अवकाश घोषित
बबराला। कस्बावासियों ने गंगा दशहरा पर सार्वजनिक अवकाश घोषणा न होने पर रोष व्याप्त है। कस्बावासियों का कहना है कि गुन्नौर तहसील में राजघाट गंगाघाट है। जो जनपद का महत्वपूर्ण गंगा घाट है। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु गंगा स्नान को आते हैं। गंगा दशहरा बड़ा पर्व है। इसके बाद भी अवकाश की घोषणा न करना गलत है। जबकि क्षेत्रवासियों की गंगा के प्रति आस्था है। इसलिए गंगा दशहरा पर्व पर अवकाश की घोषणा करना आवश्यक है। इस अवसर पर सुनील कुमार, किशन पाल, नन्हे वार्ष्णेय, देवेंद्र यादव, संजय वार्ष्णेय, गोविंद, रोनू वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद
-------
डीएम, एसपी पहुंचे राजघाट, व्यवस्था का लिया जायजा
चंदौसी। डीएम मनीष बंसल, एसपी चक्रेश मिश्र, एडीएम कमलेश अवस्थी भी दशहरा के मौके पर राजघाट बबराला पहुंचे। वहां उन्होंने राजघाट के किनारे व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही गोताखोर व पुलिस को निगरानी के निर्देश दिये। कहा कि लोगों को गहरे पानी में न जाने दिया जाए। इसके बाद डीएम,एसपी, एडीएम, एसडीएम व सीओ ने मोटरबोट से गंगा की सैर की।
फोटो:: 15
गंगा दशहरा पर हुई श्रीदेवी गंगा में आरती
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौसी। श्रीदेवी गंगा मंदिर में गंगा दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में श्रीदेवी गंगा प्रतिमा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह गंगा दशहरा पर्व पर श्रीदेवी गंगा मंदिर में प्रवेश शर्मा व अंकुश शर्मा ने मां गंगा की मूर्ति को पंचामृत स्नान कराने के उपरांत सुंदर पोशाक, मुकुट, माला आदि पहनाकर सुंदर शृंगार किया। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं ने पहुंच मां गंगा की पूजा-अर्चना की।
पंडित भूदेव शंखधार ने बताया कि ज्येष्ठ शुक्ल दशमी के दिन ही भागीरथ गंगा को धरती पर लाए थे। इसी दिन गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस दिन गंगा स्नान करने से पाप से मुक्ति और पुण्य की प्राप्ति होती है। श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन कर वातावरण भक्तिमय बना दिया। मंदिर पुजारी मनोज शर्मा ने मां गंगा की आरती की। इसके पश्चात शरबत, फल आदि का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर अर्चना, कुमकुम, मुस्कान, रेखा, पूजा, निर्मला, राधिका, आकृति, सरिता, सरोज, कुसुम, सुशीला, गुंजन, राजरानी, आरवी, सविता, आरोही, सुकंया, मोनिका, डिंपल, रजनी, आयुषी, आरोही, रानी, विनायक, आयुष, वेदिका, पूजा, सीताराम, लक्ष्मी नारायण, विजय गोपाल, उमा शंकर, प्रिंस चौधरी आदि मौजूद रहे।
शबील लगाकर लोगों को शर्बत बांटा
संभल। गंगा दशहरा के अवसर पर भवानीपुर पुल पर शबील लगाई गई। एसआरएस वर्ल्ड स्कूल, भवानीपुर तिगरी की ओर से लगाई गई शबील में लोगों को शरबत बांटा। इसमें प्रेम सिंह पाल, राजीव चौधरी, बॉबी चौधरी, रिंकू प्रजापति, तेजेंद्र पाल, ऋषभ चौधरी, धर्मेंद्र तोमर का सहयोग रहा। भगवान भोलेनाथ से देश में खुशहाली और उन्नति के लिए कामना की गई। उधर, पवांसा में संतोषी माता मंदिर के परिसर में शबील लगाकर शर्बत का वितरण किया गया। इस दौरान राहगीरों को रोककर शर्बत पिलाया गया। मनोज शर्मा, मनवीर सिंह, प्रदीप राघव, राहुल राघव, रवि राघव, वंटी राघव, जयवीर राघव, गौरव वर्मा आदि रहे। बबैना में भी शर्बत वितरण किया गया। मोहकम सिंह यादव, वीरेंद्र यादव, विजेंद्र प्रजापति आदि रहे। (संवाद)
दस विकारों को हरने वाला पर्व है गंगा दशहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संभल। नगर के दुर्गा कालोनी स्थित ज्ञानदीप मंदिर में हिंदू जागृति मंच की बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने गंगा दशहरा पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही मां गंगा को दूषित होने से बचाने का संकल्प लिया। बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में सर्वप्रथम गायत्री महामंत्र का सामूहिक उच्चारण किया गया।
अरविंद शंकर शुक्ला ने कहा कि मां गंगा धरती पर जयेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को हस्त नक्षत्र में अवतरित हुई थीं। इस स्मृति में प्रतिवर्ष जयेष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा पर्व मनाया जाता है। सुभाष चंद्र मोंगिया ने कहा कि मां गंगा का महत्व अपने देश में ही नहीं बल्कि संपूर्ण विश्व में सभी लोग जानते और मानते हैं। अजय कुमार शर्मा ने कहा कि मां गंगा में स्नान, पूजन, दान पुण्य, आस्था और श्रद्धा से जो भी व्यक्ति करता है वह 10 विकारों-पापों से सदा-सदा के लिए मुक्त हो जाता है। इस दौरान सुबोध कुमार गुप्ता, प्रदीप कुमार शुक्ला, सुमन कुमार वर्मा, नवनीत कुमार, वैभव गुप्ता, अनंत कुमार अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता सर्राफ, विष्णु कुमार, अमित कुमार शुक्ला आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता श्याम शरण शर्मा व संचालन विकास कुमार वर्मा ने किया।