फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who hide the truth of Sambhal will be taught such a lesson that generations will remember it: CM

संभल की सच्चाई को छिपाने वालों को ऐसा सबक सिखाएंगे, पीढि़यां याद करेंगी : सीएम

Fri, 08 Aug 2025 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 08 Aug 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Those who hide the truth of Sambhal will be taught such a lesson that generations will remember it: CM
संभल के बहजोई में जनसभा को संबो​धित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : संभल
संभल। जिले के बहजोई में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संभल की सच्चाई छिपाया गया है। यह कृत्य करने वालों को ऐसा सबक सिखाएंगे कि उनकी आने वाली पीढि़या याद करेंगी। कहा कि संभल में 68 तीर्थ और 19 कूप थे। परिक्रमा का मार्ग था। विदेशी आक्रांताओं ने तीर्थों को नष्ट करने का काम किया। सभी 19 कूपों पर कब्जे कर लिए गए। परिक्रमा मार्ग तोड़ दिए और 24 कोसीय परिक्रमा मार्ग बाधित कर दिया गया। हमारे पास सभी तरह के प्रमाण हैं। संभल की सच्चाई को डबल इंजन की सरकार सामने ला रही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को बहजोई के नजदीक स्थित फत्तेहपुर शरीफनगर में जिला मुख्यालय के लिए पूजा-अर्चना की। इसके बाद 658.86 करोड़ रुपये की 220 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इसमें डीएम कार्यालय और एकीकृत आवासीय भवन पर 155.1 करोड़ रुपये खर्च होंगे। और इसके बाद वह 11.15 बजे मंच पर पहुंचे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण 5000 वर्ष पहले रचा गया था। स्कंद पुराण और विष्णु पुराण में उल्लेख है कि भगवान कल्कि का अवतार संभल में होगा। कलियुग का नाम संभल है। अलग-अलग युग में अलग-अलग नाम से इस धार्मिक नगरी को पुकारा गया। आगे कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने संभल के तीर्थों को नष्ट करने का काम किया। माता अहिल्याबाई होल्कर ने इन तीर्थों का उद्धार किया था। माता अहिल्याबाई होल्कर ट्रस्ट द्वारा तीर्थों का सहयोग किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि अब हमारी डबल इंजन की सरकार इन तीर्थ और कूप का विकास करेगी। यह विरासत है हमारी, इसलिए विकास कराना जरूरी है। सीएम ने कहा कि काशी और अयोध्या में विकास हो सकता है तो संभल में क्यों नहीं हो सकता। सरकार विकास भी कराएगी। लोक कल्याण कार्यक्रम भी कराए जाएंगे। योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी को दिया जा रहा है। पुनरुद्धार का जो कार्य आगे बढ़ाया गया है, उसको आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed