फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Those who have been sworn in are ministers in name only: Akhilesh

जिन्हें शपथ दिलाई गई है, वो सिर्फ नाम के मंत्री : अखिलेश

Thu, 07 Mar 2024 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 07 Mar 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Those who have been sworn in are ministers in name only: Akhilesh
संभल। भाजपा ने जनता की सेवा के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया है। सिर्फ वोट पाने के लिए मंत्री बनाए गए हैं। जिन मंत्रियों को शपथ दिलाई है, वो सिर्फ नाम के मंत्री हैं। ये कहना है सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव का। बुधवार को वह डॉ. शफीकुर्रमान बर्क को श्रद्धांजलि देने संभल पहुंचे थे।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो मंत्री बनाए गए हैं, उनके अभी विभाग तय होने हैं। इसके बाद अधिकारियों की तैनाती होनी है। इसमें काफी समय लगेगा। तब तक आचार संहिता लागू हो जाएगी। ऐसे में ये लोग सिर्फ नाम के मंत्री बने रहेंगे।
विज्ञापन


आगरा में मेट्रो के उद्घाटन के सवाल पर सपा प्रमुख ने कहा कि यह सभी काम सपा के शासन के हैं। भाजपा ने ये काम देरी से किए। शहरों के नाम बदलने के सवाल पर बोले- हम सत्ता में आए तो इन शहरों के नाम फिर से बदल जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री के चेहरे के सवाल पर कहा कि यह बाद में तय होगा। फिलहाल गठबंधन के साथ सीटों का बंटवारा हो गया है। चुनाव की तैयारी में लगे हैं। भाजपा को हराकर इंडिया गठबंधन की सरकार आनी है।



नहीं की प्रत्याशी की घोषणा, कहा- जल्द लेंगे निर्णय

जियाउर्रहमान को संभल लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी बनाए जाने के सवाल पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी इस पक्ष में है। सपा परिवार के साथ है। जल्द ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

डॉ. बर्क को श्रद्धांजलि के क्रम में अखिलेश यादव पहले उनके आवास पर पहुंचे। करीब 55 मिनट का समय डॉ. बर्क के परिजनों के साथ बिताने के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि जैसा सांसद डॉ. बर्क चाहते थे, वैसा ही आगे किया जाएगा। उनकी राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा।

डॉ. बर्क की खूबियों पर चर्चा करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि वह कई बार विधायक और सांसद रहे। किन्हीं परिस्थितियों के चलते दूसरे दलों में चके गए थे, लेकिन वह नेता जी (मुलायम सिंह यादव) व पार्टी के साथ शुरुआत से रहे और अब भी पार्टी के साथ थे। उन्होंने संसद में जनता के हित के मुद्दे उठाए थे। वह अपनी बात को बेबाकी से रखते थे।



... आपकी मंशा मैं समझ रहा, उस पर काम होगा



पूर्व सीएम अखिलेश यादव डॉ. बर्क के आवास से उस परिसर में पहुंचे, जहां डॉ. बर्क के दसवें की फातिहा का कार्यक्रम था। यहां वह करीब 30 मिनट रहे। इस दौरान मौजूद भीड़ की ओर मुखातिब होते हुए वह मंच से बोले कि डॉ. बर्क ने लोगों की सेवा की थी। इसलिए तमाम लोग उनके जाने के बाद भी जुट रहे हैं। उनका जाना दुखद है। कहा कि जो आप लोगों की मंशा है, उसको मैं समझ रहा हूं, उस पर काम किया जाएगा।

हेलिकॉप्टर से साथ आए इकबाल, घर पर जुटे रहे कार्यकर्ता

जियाउर्रहमान बर्क के साथ-साथ संभल के सपा विधायक इकबाल महमूद भी संभल लोकसभा सीट से पार्टी टिकट के दावेदार हैं। बुधवार को वह सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ लखनऊ से हेलिकॉप्टर से संभल पहुंचे। डॉ. बर्क के आवास पर भी अखिलेश यादव के साथ रहे।

इस बीच तमाम सपा कार्यकर्ता इकबाल महमूद के आवास पर जुटे रहे। उन्हें उम्मीद थी कि बाद में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विधायक इकबाल महमूद के आवास पर जाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने बताया कि सपा अध्यक्ष लेट हो गए थे, इसलिए उन्हें सीधे लखनऊ जाना पड़ा।


ये राजनीतिज्ञ रहे मौजूद
मुरादाबाद के सांसद डॉ. एसटी हसन, राज्यसभा सांसद जावेद अली खां, विधायक इकबाल महमूद, पिंकी यादव, मोहम्मद फहीम, कमाल अख्तर, रामखिलाड़ी यादव, सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष फिरोज खां, विमलेश कुमारी, रजीउर्रहमान समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed