फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   This house is for sale, goons are not letting us stay Victim's family warned to flee

यह मकान बिकाऊ है, गुंडे हमें रहने नहीं दे रहे...

Mon, 20 Mar 2023 02:34 AM IST
ranjeett ranjeett संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: ranjeett ranjeett Updated Mon, 20 Mar 2023 02:34 AM IST
विज्ञापन
This house is for sale, goons are not letting us stay Victim's family warned to flee
संभल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

 

विज्ञापन

असमोली (संभल)। बाबूखेड़ा गांव में एक बुजुर्ग महिला की मौत के बाद अर्थी बनाने के लिए बढ़ई तैयार नहीं हुए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कई गांवों में बढ़ई की तलाश की गई। इसके बाद अर्थी बन सकी। यह मामला चर्चा का विषय है। आरोप है कि तीन गांवों के बढ़ई ने किसी न किसी बहाने से मना कर दिया। इस जानकारी के बाद लोगों में रोष पनप गया। हालांकि काफी तलाश के बाद एक बढ़ई ने अर्थी बनाई।

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव बाबूखेड़ा निवासी 60 वर्षीय महिला की शनिवार की रात करीब आठ बजे मौत हो गई थी। रविवार सुबह सात बजे के करीब परिजन अर्थी बनवाने के लिए गांव के बढ़ई के पास गए। आरोप है कि इन्होंने अर्थी बनाने से मना कर दिया। कई अन्य बढ़ई से भी कहा लेकिन उन्होंने ने भी मना कर दिया।
विज्ञापन

 पीड़ित परिवार का कहना है कि सभी बढ़ई ने किसी न किसी बहाने से मना कर दिया। करीब ढाई घंटे बाद दूसरे गांव के बढ़ई को बुलवाया गया। जिसके बाद अर्थी तैयार की गई। बाद में परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गंगाघाट ले गए। ऐंचोड़ा कंबोह थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि अर्थी बनाने वाला व्यक्ति आया था। उससे अलग तरह की अर्थी बनवाने की बात कही थी। इसलिए वह चला गया था। इस मामले में किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed