फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves raided five houses, stole four lakhs from three houses

गांव शंकरपुर में चोरों ने पांच घरों में धावा बोला, तीन घरों से नकदी-जेवर समेत करीब चार लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Thieves raided five houses, stole four lakhs from three houses
पवांसा ब्लॉक के गांव शंकरपुर में चोरी की घटना के बारे में जानकारी देती पीड़ित महिला। - फोटो : SAMBHAL
सरायतरीन(संभल)। बहजोई थाना क्षेत्र के शंकरपुर गांव में चोरों ने पांच घरों में धावा बोला, लेकिन तीन घरों को निशाना बना सके। इस दौरान चोरों ने तीनों घरों से सोने-चांदी के जेवर व नकदी मिलाकर करीब चार लाख रुपये मूल्य का सामान ले जाने में सफल रहे। चोरों ने एक घर से लाइसेंसी बंदूक तो चुराया, लेकिन उसे कुछ दूरी पर छोड़कर चले गए। जो सुबह ग्रामीणों को मिली। चोरी के शिकार पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रविवार की रात शंकरपुर गांव निवासी श्रीपाल यादव अपने खेत पर रखवाली कर रहे थे। घर पर उनकी पत्नी व बच्चे बरामदे में सो रहे थे। देर रात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे संदूक से 25 हजार रुपये नकद के साथ चांदी की एक जोड़ी पायल चोरी कर ले गए। दूसरी ओर प्रदीप कुमार के घर की दीवारी फांदकर चोर कमरे में रखी लाइसेंसी बंदूक को चुरा ले गए, लेकिन मकान से कुछ दूरी पर ही बंदूक को छोड़ गए। इसी गांव के निवासी धर्म सिंह के घर की दीवार फांदकर चोर घुसे और कमरे में रखी अलमारी से सोने की तीन अंगूठी, एक जोड़ी कुंडल, झुमकी और चांदी की पायल व 23 हजार रुपये नकद सहित ढाई लाख का सामान चुरा कर ले गए। गांव के ही नेत्रपाल यादव के मकान में रखे सोने की एक ओम, एक जोड़ी झुमकी और चांदी की पायल, हथफूल व तीन हजार रुपये समेत 70 हजार रुपये का सामान ले गए हैं। गांव निवासी मिथलेश ने बताया कि वह पशुशाला में अपने बेटे के साथ सो रही थी। इसी दौरान चोर उसके घर में घुसे थे, लेकिन वह कुछ चोरी नहीं कर पाए। बहजोई थाना प्रभारी पकंज लवानिया ने बताया कि घटना की तहरीर मिल गई है। जांच-पड़ताल के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed