{"_id":"613e57398ebc3eb3bc3e7e91","slug":"thieves-entered-the-house-by-breaking-the-wall-absconding-with-gold-and-silver-jewelry-and-cash-chandausi-news-mbd4024361124","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवार फांद घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार फांद घर में घुसे चोर सोने-चांदी के जेवर व नकदी लेकर फरार
विज्ञापन
जुनावई। गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव रजवाना में चोर मकान की दीवार फांदकर घर में घुस आए और कमरों की तलाशी ली। चोर घर से सोने-चांदी के जेवर, नकदी सहित लाखों रुपये का माल समेट फरार हो गए। परिवार छत पर सोया हुआ था। घटना की जानकारी परिजनों को सुबह के समय हुई। चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित परिवार से जानकारी की। घटना की तहरीर पतरिया चौकी में दी गई है।
क्षेत्र के गांव रजवाना निवासी शिक्षामित्र जयकुमार शनिवार की रात अपने बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। जबकि उसकी पत्नी भगवान देई नीचे बरामदे में सोई थी। रात किसी समय चोर दीवार फांदकर घर में घुस आए और संदूक में रखे दो तोले सोने व 350 ग्राम चांदी के जेवर व 14 हजार रुपये नकदी निकालकर फरार हो गए।
घटना की जानकारी सुबह पत्नी भगवान देई के जागने पर हुई। शोर-शराबा होने पर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित जयकुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंच पीड़ित परिवार से जानकारी की।
विज्ञापन
शिक्षामित्र जयकुमार ने बताया कि चोर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर व नकदी सहित एक लाख 35 हजार रुपये का माल समेट ले गए हैं। उसने बताया कि चोरों से मेन गेट पर लगे ताले तो तोड़ने का प्रयास किया।
मगर वह मजबूत होने के कारण नहीं टूट सका। जिस कारण चोर मेंथा तेल से भरी 20 लीटर की केन कमरे में छोड़ फरार हो गए। घटना की तहरीर पीड़ित की ओर पतरिया चौकी में दी गई है।