फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves cheated by applying Koomal in medical store

Sambhal News: मेडिकल स्टोर में कूमल लगाकर चोरों ने किया हाथ साफ

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Thieves cheated by applying Koomal in medical store
चंदौसी। मंगलवार रात बहजोई रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर में चोरों ने नकब लगा दिया और नकदी व दवा चोरी कर ले गए। स्टोर संचालक ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। स्टोर संचालक ने बताया की दो साल पहले भी चोर मेडिकल स्टोर में चोरी की घटना को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के विकास नगर कॉलोनी निवासी वेद प्रकाश की बहजोई रोड पर प्रकाश मेडिकल के नाम से दवाइयों की दुकान है। मंगलवार रात साढ़े दस बजे वह दुकान बंद कर अपने घर चले गए थे। बुधवार सुबह आठ बजे जब उन्होंने दुकान खोली तो दुकान के अंदर दवाइयां बिखरी पड़ी थीं और सीसीटीवी कैमरों का तार टूटा पड़ा था।
विज्ञापन

साथ ही पीछे की दीवार में नकब लगा था। स्टोर संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। स्टोर संचालक ने बताया की चोर दुकान से 50 हजार रुपये की दवाइयां तथा 60 हजार रुपये की नकदी गल्ले से निकालकर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed