फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves broke the locks of a sealed house and stole Rs 1.75 lakh.

Sambhal News: सील मकान के ताले तोड़कर 1.75 लाख की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of a sealed house and stole Rs 1.75 lakh.
संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव करेली में चोरों ने सील मकान के ताले तोड़कर नकदी, जेवर और बर्तन सहित 1.75 लाख रुपये का माल समेट लिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

गांव करेली निवासी लल्लू सिंह के बेटे पुष्पेंद्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद चल रहा है। उसने अदालत से खर्चा बनवा लिया है लेकिन एक भी किश्त उसे अदा नहीं की गई है।
विज्ञापन

आर्थिक स्थिति सही नहीं होने क कारण लल्लू सिंह ने मकान 26 दिसंबर 2024 को नरौली निवासी माया देवी को बेच दिया मगर उसका सारा सामान मकान में था। वहीं किश्त अदा नहीं होने के कारण अदालत ने मकान को सील करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लू सिंह पत्नी के साथ बाहर रहते हैं। रविवार को रात चोरों ने मकान को निशाना बना लिया। मकान के दो कमरों के ताले तोड़कर चोर स्टील के 25 बर्तन, पीतल की एक परात, दो पतीले सहित आठ बर्तन, एक तोले सोने की जंजीर, चांदी का एक पैंडिल, 300 ग्राम की एक जोड़ी पाजेब, बक्सा आदि ले गए।
सोमवार को सुबह चोरी की घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
लल्लू सिंह के अनुसार, चोर 1.75 लाख रुपये का माल ले गए। उन्होंने मोहम्मदपुर टांडा चौकी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल गजेंद्र सिंह ने बताया कि चोरी के मामले में थाने कोई नहीं पहुंचा है। मामले की जानकारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed