फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Thieves broke into two houses and stole jewellery and other items.

Sambhal News: दो मकानों के ताले तोड़कर जेवर और सामान ले गए चोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into two houses and stole jewellery and other items.
धनारी। कस्बे के गांव धनारी पट्टी लाल सिंह में रविवार रात किसी समय चोरों ने बंद पड़े दो मकानों को अपना निशाना बनाया। घरों के ताले तोड़कर चोर जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर अपने साथ ले गए। वहीं, एक घर में चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि तीनों घरों के मकान स्वामी हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन

गांव निवासी बाबू ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा कश्मीर और गांव का ही मनोज अपने परिवार सहित हरियाणा में रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। वहीं, गांव का जाकिर भी इनके साथ रहकर मजदूरी करता है। रविवार रात किसी समय चोरों ने कश्मीर और मनोज के मकानों के ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवर सहित घरेलू सामान की चोरी कर ली। कश्मीर की मां सद्दीकन ने बताया कि चोर उनके बेटे के घर से चांदी की पाजेब, कुंडल, तीन सोने की लौंग, जंजीर और पीतल के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

वहीं, मनोज की मां ने बताया कि उनके बेटे के घर से चोर गैस सिलेंडर, जेवर और बर्तन चोरी हुए हैं। वहीं, जाकिर की पत्नी रुखसाना ने बताया कि उनके घर के दूसरे कमरे का ताला तोड़ा गया और चोरी का प्रयास किया गया। बाबू ने बताया कि तीनों घरों से लगभग डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान चोरी होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed