फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   thiefing in sambhal matter

बैंककर्मी नहीं बता पाए एटीएम कक्ष का शटर खुला था या नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
thiefing in sambhal matter
बैंक वाले नहीं बता पाए 17 जून से से 20 तक एटीएम का शटर खुला था या नहीं
विज्ञापन

बैंक के गार्ड ने कहा-एटीएम की नही है उसकी जिम्मेदारी, उसकी तैनाती बैंक के भीतर के लिए है
अहम सवाल- जब 16 जून की रात 10.37 पर हुआ अंतिम ट्रांजेक्शन तो उसके बाद क्यों बेखबर रहे बैंककर्मी
अमर उजाला ब्यूरो
संभल। एटीएम काटकर कैश निकाल लेने की इतनी बड़ी वारदात हो गई पर बैंककर्मी बेखबर बने रहे। आखिर यह बात किसको हजम हो सकती है लेकिन हकीकत में बैंककर्मियों ने प्रारंभिक पूछताछ में कहा है कि उन्हें नहीं पता कि 17 जून से 20 जून तक एटीएम का शटर खुला था या बंद। बैंक के सभी कर्मचारी एक ही बात दोहरा रहे हैं कि शनिवार को दोपहर 1.50 बजे जब आउटसोर्स कंपनी के कर्मचारी धर्मपाल ने बैंक शाखा के अंदर आकर बताया कि एटीएम कटा पड़ा है और कैश गायब है तब वह वारदात के बारे में जान पाए। ऐसे में यह बात महत्वपूर्ण है कि बैंक शाखा के बाहर एटीएम लगा है तो फिर बैंक के अंदर आते जाते समय किसी कर्मचारी की नजर क्यों नहीं पड़ी। एटीएम में अंतिम ट्रांजेक्शन 16 जून को 10.37 बजे हुआ और उसके बाद जब ट्रांजेक्शन बंद थे तो भी बैंककर्मी क्यों बेखबर रहे। इस बारे में जब बैंककर्मियों से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि एटीएम के लिए वे कैश तो उपलब्ध कराते हैं लेकिन इसे भरने और इसकी देखरेख की जिम्मेदारी उनकी नहीं है। यह काम आउटसोर्स कंपनी के हाथ में है। बैंक के गार्ड से जब पूछा गया तो उसका कहना था कि उसकी जिम्मेदारी एटीएम की नहीं है उसकी तैनाती बैंक शाखा के अंदर के लिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed