{"_id":"5e5ffcea8ebc3eeb62652e26","slug":"thief-crime-in-sambhal-sambhal-news-mbd342186647","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में होनी थी शाादी, हो गई लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में होनी थी शाादी, हो गई लाखों की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर/जुनावई। कोतवाली गुन्नौर क्षेत्र के गांव मढ़कावली में प्रधानाध्यापक के घर से चोर नगदी और जेवर समेत आठ लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित प्रधानाध्यापक ने पुलिस चौकी में तहरीर दी है लेकिन अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
उच्च प्राथमिक विद्यालय खिरकावली स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक लखपत सिंह मढ़कावली के निवासी हैं और उनके बेटे की शादी की तैयारी चल रही थी। इसलिए घर सोने-चांदी के जेवर और रुपये रखे हुए थे। घर का निर्माण भी चल रहा था। अभी घर के मुख्य द्वार पर दरवाजा नहीं लग सका था। चोर आसानी से घर में प्रवेश कर गए और उसके बाद कमरों में घुस गए क्योंकि कमरों में भी ताला नहीं था। जिस संदूक रुपये और जेवर रखे थे उसमें एक छोटा सा ताला लगा था। चोरों ने बड़े आराम से संदूक का ताला तोड़ दिया और इसके बाद जेवर और नगदी उठा ले गए।
लखपत सिंह ने इस घटना की तहरीर मढ़कावली पुलिस चौकी में दी है। इसमें बताया गया है कि वह सोमवार की रात के समय छत पर सो रहे थे। घर की महिलाएं नीचे बरामदे में सो रहीं थीं। रात के 12 बजे अचानक मेरी पत्नी की आंख खुली और उनकी नजर गई तो देखा कि कमरे खुले पड़े है। कमरों में अंदर जाकर देखा तो घर में रखा सामान तहस-नहस था और बिखरा हुआ पड़ा था। लखपत के पुत्र मुनेंद्र ने बताया कि इसी शुक्रवार को उनकी शादी पक्की हुई है। शादी के लिए साढ़े तीन लाख रुपये लाए थे। इसमें से 70 हजार रुपये किसी को दे दिए थे। शेष 2.8 लाख रुपये और घर में रखा 10 तोला सोना, 1.8 किलो ग्राम चांदी सहित लगभग 8 लाख रुपये का माल चोरी कर ले गए। शिक्षक लखपत सिंह ने मढ़कावली पुलिस चौकी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि चोरी की तहरीर दी गई है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। कार्रवाई की जाएगी।