फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   There was a scam in the street lights of the Gram Panchayat, the light of Rs 1150 was installed for more than 4000

ग्राम पंचायत की स्ट्रीट लाइटों में ही कर दी घपलेबाजी, 1150 रुपये की लाइट 4000 से ज्यादा में लगाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was a scam in the street lights of the Gram Panchayat, the light of Rs 1150 was installed for more than 4000
संभल। ग्राम पंचायतों में स्ट्रीट लाइटों की घपलेबाजी सामने आई है। 19 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से जिलाधिकारी के आदेश पर जिला पंचायत राज अधिकारी ने स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई कराई जाएगी। पूरा मामला पवांसा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों का है।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव बसला निवासी कपिल देव पुत्र महेश ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया था। जिसमें कहा गया था कि नियमों को ताख पर रखकर स्ट्रीट लाइटों का भुगतान किया गया है। जो स्ट्रीट लाइट 1150 रुपये की लगना तय हुई थी उसका भुगतान 4000 से 4500 रुपये के बीच किया गया है और इसके अलावा भी घपलेबाजी की गई है। इस शिकायती पत्र का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने पवांसा खंड विकास अधिकारी से जांच कराई। शिकायत सही पाई गई है। इसी क्रम में ऐंचोली, बसला, गोविंदपुर, सहरिया उर्फ सैंडा, सिकंदरपुर सराय, हैबतपुर, मुजफ्फरपुर, सैफखां सराय, नूरियो सराय, शेरखां सराय, हसनपुर मुंजब्ता, चाचू नागल, करछली, मोहम्मदपुर बाबई, धुरैटा, खिरनी मोहिद्दीनपुर, बबैना, शहबाजपुर सूर नगला और कासमपुर के ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जानकारी नहीं मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जिलाधिकारी ने आदेश किए हैं। वहीं दूसरी ओर चर्चा है कि स्ट्रीट लाइटें ब्लॉक की ज्यादातर ग्राम पंचायत में लग रही हैं। 19 ही ग्राम पंचायतों की जानकारी अब तक ऑनलाइन हुई है। यदि जांच की जाए तो यह घपलेबाजी अन्य ग्राम पंचायत में भी मिल जाएगी। और यह स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य रसूखदार व्यक्ति के द्वारा कराया जा रहा है जिसकी जानकारी सभी अधिकारियों को है। अब शि कायत हुई तो अधिकारी सतर्क हुए हैं।
विज्ञापन

कुछ ग्राम पंचायत में लगी स्ट्रीट लाइट का भुगतान कर दिया गया है और कुछ का किया जाना है। तय धनराशि से ज्यादा खर्च किए गए हैं। जो नियम विरूद्ध हैं। फिलहाल स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि सही जानकारी नहीं दी जाएगी तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाहिद हुसैन, डीपीआरओ, संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed